क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (07 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, LSG vs RCB T20 Match, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 06 May, 2026, LSG vs RCB, kal ka match kaun jeeta: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम रॉयल चैलंजर्स बेंगलुूरू को पटखनी देकर मौजूदा सीजन में शानदार जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, कल का मच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

who Won Yesterday IPL Match 06 May, 2026, LSG vs RCB, kal ka match kaun jeeta: लखनऊ सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान पर हार का सिलसिला गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में 9 रन के अंतर से जीत के साथ थम गया। लखनऊ को बेंगलुरू के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला था। आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन आरसीबी को बनाने थे लेकिन दिग्वेश राठी ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या को केवल 10 रन बनाने दिए और अपनी टीम को 9 रन से करीबी अंतर से जीत दिला दी। लखनऊ ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया था। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 111 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं निकोलस पूरन ने 38 और ऋषभ पंत ने 32 रन का योगदान दिया। इसके बाद जीत के लिए डीएलएस मैथड के अनुसार आरसीबी को 213 रन का लक्ष्य मिला था। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का रोमांच।

आरसीबी ने जीता टॉस:

लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मार्श-कुलकर्णी ने दिलाई आतिशी शुरुआत

टॉस हारने के बाद आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद शानदार रही। पारी की शुरुआत करने मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी की जोड़ी उतरी। दोनों ने तेज से रन जोड़ते हुए लखनऊ को 4.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। पहले विकेट के लिए हुई अर्धशतकीय साझेदारी में मार्श ने 42 और अर्शिन ने 8 रन का योगदान दिया। इसके बाद मार्श ने अपना अर्धशतक 20 गेंद में 3 चौके और 6 छक्के की मदद से आतिशी अंदाज में पूरा कर लिया। पॉवरप्ल में लखनऊ की टीम ने बगैर किसी नुकसान के 68 रन बना लिए थे।

मार्श-कुलकर्णी ने पहुंचाया 100 रन के करीब

अर्शिन और मार्श ने पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद लखनऊ की पारी को आगे बढ़ाया और 9 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 95 रन तक पहुंचा दिया। मार्श 76 और कुलकर्णी 17 रन बनाकर खेल रहे थे। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने कुलकर्णी को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। वो 17(24) रन बना सके। कुलकर्णी के आउट होने के बाद मिचेल मार्श को दूसरे छोर पर निकोलस पूरन का साथ मिला। पिछले मुकाबले में फॉर्म में वापसी करने वाले पूरन ने मैदान पर उतरते ही ही हल्ला बोल दिया।

मार्श ने जड़ा 49 गेंद में शतक

कुलकर्णी के आउट होने के बाद मिचेल मार्श को दूसरे छोर पर निकोलस पूरन का साथ मिला। पिछले मुकाबले में फॉर्म में वापसी करने वाले पूरन ने मैदान पर उतरते ही हल्ला बोल दिया। लखनऊ ने 10.2 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। इसके बाद मार्श ने 49 गेंद में अपना शतक 9 चौके और 8 छक्के की बदौलत पूरा कर लिया। 14 ओवर में लखनऊ ने 1 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए थे। ऐसे में बारिश फिर आ गई।

पूरन और मार्श ने पहुंचाया 200 के करीब

बारिश के खत्म होने के बाद मैच में एक-एक ओवर की कटौती हुई। पूरन और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 28 गेंद में पूरी की और लखनऊ को 14.5 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। 17वें ओवर की पहली गेंद पर मार्श हेजलवुड की गेंद पर बैथेल के हाथों कैच दे बैठे। उन्होंने 111(56) रन की पारी खेली। मार्श ने अपनी पारी में 9 चौके और 9 छक्के जड़े।

लखनऊ ने बनाए 3 विकेट पर 209 रन

मार्श के आउट होने के बाद पूरन को कप्तान ऋषभ पंत का साथ मिला। दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 194 रन तक ले गए। पूरन 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर 38(23) रन बनाकर आउट हुए। अंत में लखनऊ की टीम 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाने में सफल हुई। पंत ने 32(10) और एडेन मार्करम 1(1) रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए एक-एक विकेट हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम ने लिया। डीआरएस के नियम के मुताबिक जीत के लिए आरसीबी को 19 ओवर में 213 रन का लक्ष्य मिला।

आरसीबी ने 8 गेंद में गंवाए 2 विकेट, नहीं खोल पाए विराट खाता

जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने जैकब बैथेल को प्रिंस यादव के हाथों कैच करा दिया। वो 4(5) रन बना सके। बैथेल के आउट होने के बाद दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली को प्रिंस यादव ने शानदार इन्सविंगर पर बोल्ड कर दिया। विराट अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

पडिक्कल और पाटीदार के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

9 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद आरसीबी बैकफुट पर आ गई। ऐसे में देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने टीम को पॉवरप्ले के 5.4 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन तक पहुंचा दिया। 6.2 ओवर में आरसीबी ने 50 रन भी पूरे कर लिए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 34 गेंद में पूरी हो गई। साझेदारी में पडिक्कल ने 26 और पाटीदार ने 25 रन का योगदान दिया।

पाटीदार ने जड़ा कप्तानी अर्धशतक

पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक 26 गेंद में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा करके आरसीबी को 100 रन के पार 9.3 ओवर में पहुंचा दिया। लेकिन आरसीबी को प्रिंस यादव ने 11वें ओवर में दोहरे झटके दिए। पहली गेंद पर उन्होंने पडिक्कल का फॉलो थ्रू में कैच लपककर चलता कर दिया। पडिक्कल 34(25) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का जड़ा। इसके बाद पांचवीं गेंद पर उन्होंने जीतेश शर्मा को विकेट के पीछे ऋषभ पंत क हाथों कैच करा दिया। जीतेश 1(3) रन बना सके।

112 रन पर आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन

दो विकेट जल्दी जल्दी गंवाने का असर कप्तान रजत पाटीदार के ऊपर भी पड़ा और वो 61(31) रन बनाकर शाहबाज अहमद की गेंद पर एडेन मार्करम के हाथों कैच दे बैठे। 112 रन पर पांच विकेट गंवाकर आरसीबी की टीम मुश्किल में नजर आने लगी। ऐसे में इम्पैक्ट सब टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या ने मोर्चा संभाला। दोनों आरसीबी को 15 ओवर में 150 रन के पार ले गए।

अंतिम ओवर में 20 रन नहीं बना सकी आरसीबी

डेविड की आतिशी बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि वो टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटेंगे लेकिन 158 के स्कोर पर डेविड को शाहबाद ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच करा दिया। डेविड 40(17) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े। अंत में क्रुणाल को रोमारियो शेफर्ड का साथ मिला दोनों टीम को जीत के करीब ले गए। अंतिम ओवर में जीत के लिए आरसीबी को 20 रन बनाने थे लेकिन दिग्वेश राठी की कसी हुई गेंदबाजी के ये रन पांड्या और शेफर्ड नहीं बना सके। आरसीबी की टीम 19 ओवर में 203 रन बना सकी। पांड्या 28(16) और शेफर्ड 23(15) रन बनाकर नाबाद रहे। एलएसजी के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट प्रिंस यादव ने लिए। दो विकेट शाहबाज अहमद के खाते में गया। एक विकेट मोहम्मद शमी को मिला।

प्लेयर ऑफ द मैच:

मिचेल मार्श को उनकी 56 गेंद में 111 रन की शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article