क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (08 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, DC vs KKR T20 Match, फिन एलन के आतिशी शतक ने दिलाई कोलकाता को दिल्ली के खिलाफ जीत, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 08 May, 2026, DC vs KKR, kal ka match kaun jeeta: कोलकाता नाईट राइडर्स ने फिन एलन के आतिशी शतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में चौथी जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट ipl/bcci)

who Won Yesterday IPL Match 08 May, 2026, DC vs KKR, kal ka match kaun jeeta: कोलकाता नाईट राइडर्स ने फिन एलन के आतिशी शतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में चौथी जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट पर 142 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 50(29) रन की पारी पथुम निसंका ने खेली। उनके अलावा आशुतोष शर्मा ने 39(28) और केएल राहुल ने 23(14) रन की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए मिले 143 रन के लक्ष्य को केकेआर ने फिन एलन की 47 गेंद में 100 रन की शतकीय पारी की की बदौलत 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। वहीं कैमरन ग्रीन ने 33(27) रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए एकलौती सफलता अक्षर पटेल ने हासिल की। इस मुकाबले में जीत के साथ ही केकेआर ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को बरकरार रखा है वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ का सफर तकरीबन खत्म हो गया है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।

कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीता टॉस:

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसके घर पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

दिल्ली को राहुल-निसंका ने दिलाई तेज शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी का आगाज करने केएल राहुल और पथुम निसंका की जोड़ी उतरी। दोनों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े लेकिन पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल को कार्तिक त्यागी ने कैमरन ग्रीन के हाथों कैच करा दिया। राहुल 23(14) रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

निसंका ने जड़ा अर्धशतक, टॉप ऑर्डर बिखरा

राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा ने दिल्ली को 5.1 ओवर में 50 रन के और पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 55 रन तक पहुंचा दिया। दोनों स्कोर को 74 रन तक ले गए लेकिन आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर नीतीश राणा कैमरन ग्रीन की गेंद पर सुनील नरेन के हाथों लपके गए। उन्होंने 8(10) रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए समीर रिज़वी को नरेन ने रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच करा दिया। वो 3 रन बना सके। इसी दौरान निसंका ने अपना सीजन का दूसरा अर्धशतक 29 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। अर्धशतक पूरा करने के बाद निसंका अनुकूल रॉय की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। वो 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

89 रन पर पवेलियन लौटी दिल्ली की आधी टीम, अक्षर रहे नाकाम

निसंका के आउट होने के बाद जल्दी ही ट्रिस्टन स्टब्स भी पवेलियन लौट गए। अनुकूल रॉय ने स्टब्स को बोल्ड करते दिल्ली की प्रतिकूल स्थिति में पहुंचा दिया। स्टब्स 2(4) रन बना सके। 10.5 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 89 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान अक्षर पटेल ने आशुतोष शर्मा के साथ मोर्चा संभाला। दोनों टीम को 16 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया और स्कोर को 128 रन तक ले गए। ऐसे में पटेल को वैभव अरोड़ा ने कैच करा दिया। अक्षर 11(22) रन बना सके।

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 8 विकेट पर 142 रन

अंतिम 9 गेंदों में आशुतोष शर्मा 39(28) रन बनाकर कार्तिक त्यागी का दूसरा शिकार बने। इसके बाद मिचेल स्टार्क भी खाता खोले बगैर रन आउट हो गए। अंत में दिल्ली 20 ओवर में 142 रन 8 विकेट खोकर बनाने में सफल रही। विपराज निगम 3(3) और लुंगी एनगिडी 1(1) रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने लिए। एक-एक सफलता वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कैमरन ग्रीन के खाते में गया।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article