KKR vs PBKS IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग में आज 12वां मुकाबला खेला जा रहा है जहां कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम भिड़ेगी। मुकाबला ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो 2 मैच में 4 प्वाइंट के साथ पंजाब किंग्स की टीम चौथे पोजिशन पर है जबकि कोलकाता की टीम पहली जीत की तलाश में है और 2 मैच में दो हार के साथ टीम 9वें पायदान पर है।
रनों से भरपूर है ईडेन गार्डन्स की पिच
इस मैदान की बात करें तो यहां बल्लेबाजों के लिए ढेरों रन हैं। इस सीजन इस मैदान पर यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में इस मैदान पर हैदराबाद की टीम 226 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 161 रन ही बना पाई थी। इससे पहले जब दोनों टीम इस मैदान पर भिड़ी थी तो पंजाब किंग्स ने आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था। आज भी ऐसे ही हाई स्कोरिंग वाले मुकाबले की उम्मीद है।
कब शुरू होगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मैच (KKR vs PBKS Match Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 12वां मैच ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच का टॉस (KKR vs PBKS Match Toss Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today KKR vs PBKS Match Toss)
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
कोलकाता और पंजाब की प्लेइंग इलेवन-
कोलकाता की प्लेइंग इलेवन (KKR Playing XI)
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing XI)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें Rr vs Mi Live Score छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
