DC vs KKR T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 51वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) पर खेला जा रहा है। दिल्ली की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभाल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स का यह सीजन का 11वां मुकाबला है। इससे पहले खेले गए 10 मुकाबलों में से दिल्ली को केवल 4 मैच में जीत मिली है और 6 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स का अबतक सीजन में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। अबतक खेले 9 मैच में से 3 में उसे जीत मिली है और 5 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं एक मुकाबला केकेआर का बारिश की वजह से धुल गया है। यह मुकाबला अंक तालिका में सातवें स्थान पर काबिज दिल्ली और आठवें नंबर पर तैनात कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच है। इस मुकाबले में जानिए सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? कोलकाता नाईट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 51वां मैच (DC vs KKR Match Timing)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 51वां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच का टॉस (DC vs KKR Match Toss Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
कौन जीता दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today DC vs KKR Match Toss)
कोलकाता नाईट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (DC vs KKR Playing 11)
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, विप्रज निगम, मुकेश कुमार
कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग-11:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
ऐसी है आईपीएल 2026 में दिल्ली और कोलकाता की टीम (Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders Squads In IPL 2026)
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीम (Delhi Capitals Full Squads):
अक्षर पटेल (कप्तान), लोकेश राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क।
कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीम (Kolkata Knight Riders Full Squads):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी। सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
