DC vs KKR, IPL Live Score: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले का टॉस केकेआर के कप्तान आजिंक्य रहाणे ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में दो बदलाव किये गए हैं। टी नटराजन की जगह मुकेश कुमार और करूण नायर की जगह विपराज निगम खेलेंगे। केकेआर ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। कोलकाता नाईट राइडर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आईपीएल के अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बाद में बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। टीम की ओर से पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए, जबकि आशुतोष शर्मा ने 39 रन की उपयोगी पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। केकेआर के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। लंबे समय तक कोई बाउंड्री भी नहीं लगी।
केकेआर के गेंदबाजों की किफायती गेंदबाजी
सुनील नरैन ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और 1 विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती ने भी अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 28 रन दिए। वहीं अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके। दिल्ली के लिए निसांका और केएल राहुल ने तेज शुरुआत की। राहुल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए, लेकिन कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हो गए। पावरप्ले में दिल्ली ने 55 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम की रन गति धीमी हो गई। निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर स्टंप आउट हो गए। इसके बाद दिल्ली के बल्लेबाज दबाव में आ गए और तेजी से रन नहीं बना सके। नीतीश राणा, समीर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अक्षर ने 22 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए। आखिर में आशुतोष शर्मा ने कुछ शानदार शॉट लगाए और टीम को 142 रन तक पहुंचाने में मदद की।
केकेआर ने इस मैच को बड़ी आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। केकेआर ने IPL इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच में फिन एलन ने शानदार शतक लगाकर केकेआर को जीत दिलाई।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (DC vs KKR Playing 11)
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, विप्रज निगम, मुकेश कुमार
कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग-11:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Head to Head)
इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल के इतिहास में कुल 35 मैच खेले गए हैं। जिसमें से दिल्ली को 15 मैच में जीत मिली है वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स ने 19 मैच में जीत हासिल की है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से तीन में केकेआर और दो में दिल्ली विजयी रही है।
ऐसी है आईपीएल 2026 में दिल्ली और कोलकाता की टीम (Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders Squads In IPL 2026)
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीम (Delhi Capitals Full Squads):
अक्षर पटेल (कप्तान), लोकेश राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क।
कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीम (Kolkata Knight Riders Full Squads):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी। सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
