क्रिकेट

श्रीलंका को रौंदने के बाद इस शख्स को नहीं भूले नामीबिया के कप्तान, बोले- कोई भी उनकी तरह...

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 04:13 PM IST

Gerhard Erasmus on Sri Lanka vs Namibia Match: नामीबिया की टीम ने टी20 विश्व कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार अंदाज में विजयी परचम फहराया। नामीबिया की जीत से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस बेहद गदगद हैं। जानिए, श्रीलंका के खिलाफ बड़े उलटफेर करने के बाद इरास्मस ने क्या कुछ कहा?

Image

गेरहार्ड इरास्मस

रविवार को टी20 विश्व कप 2022 के पहले मैच में बड़ा उलटफेर देखने मिला। नाबीमिया ने श्रीलंका को 55 रन से धूल चटा दी। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद सात विकेट पर 163 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम 19 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई। नामीबिया के लिए जॉन फ्राइलिंक और जेजे स्मिट ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। नामीबिया की जीत से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस बेहद गदगद हैं लेकिन वह खुशी में हेड कोच पियरे डी ब्रुने की कड़ी मेहनत का जिक्र करना नहीं भूले।

गेरहार्ड इरास्मस ने दिया ये बयान

श्रीलंका के खिलाफ ऐताहिसक जीत के बाद इरास्मस ने कहा कि हमारा बेहतरीन सफर रहा है। पिछले साल टूर्नामेंट हमारे लिए एक खास अनुभव था। अब हमने शानदार जीत के साथ शुरुआत की है, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अभी काफी काम करना बाकी है। यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। ओपनिंग डे काफी खास रहा मगर हम यहां से आगे बढ़ना चाहते हैं और सुपर 12 स्टेज के लिए क्वालीफाई करना चाहते हैं।

इरास्मस ने ब्रुने की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी नजर बड़े परिदृश्य पर है, जिसका श्रेय हेड कोच को जाता है। उन्होंने 2019 से हमारे लिए चीजों को ढालना शुरू किया। उन्होंने इस टीम में एक जीत की संस्कृति पैदा की, जो जोड़े रखती है। हमारे पास जो सीमित संसाधन हैं, मुझे लगता है कि उसमें मुश्किल डगर का सामना करना पड़ता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी उनकी तरह चीजों को संभाल सकता है, जैसे उन्होंने पिछले तीन वर्षों में किया है। आज का ऐतिहासिक दिन उनकी कोशिशों को सलाम करने का है।

पहली बार नामीबिया ने किया ऐसा

गौरतललब है कि नामीबिया ने पहली बार टॉप 10 में शुमार किसी टीम के खिलाफ जीत हासिल की है। नामीबिया आईसीसी रैंकिंग में 14वें पायदान पर है। नामीबिया के दर्ज करने के साथ ही श्रीलंका की सुपर-12 में जगह बनाने की उम्मीदों को भी करारा झटका दिया। श्रीलंका को अब अपने बाकी बचे दोनों मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा उसे बाकी परिणामों के भी अपने अनुकूल रहने के लिए दुआ करनी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article