क्रिकेट

VIDEO: ग्लेन फिलिप्स बने 'सुपरमैन' चमत्कारी कैच से बल्लेबाज के भी उड़ा दिए होश

Glenn Phillips Superman Catch: न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के बाद अब अपनी फील्डिंग से भी सभी का दिल जीत लिया है। फिलिप्स ने ओली पोप का एक ऐसा कैच पकड़ा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Image

ग्लेन फिलिप्स बने सुपरमैन (फोटो- SonyLiv X_

Glenn Phillips Superman Catch: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने खुद को न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया है और वह समय-समय पर अपने शानदार प्रदर्शन से इस तथ्य को और पुख्ता करते रहते हैं। क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ कीवी टीम के लिए पहले दिन उन्होंने महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा, वहीं दूसरे दिन (शुक्रवार) को एक अविश्वसनीय कैच लेकर मैदान पर जादू दिखाया। इसका वीडियो हर तरफ जमकर वायरल हो रहा है।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन सुबह के निराशाजनक सत्र के बाद इंग्लैंड की टीम को ओली पोप और हैरी ब्रुक ने संभाला लिया था। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे सत्र से ही इंग्लैंड को मजबूत करना शुरू कर दिया और किसी भी कमजोरी का संकेत नहीं दिया।हालांकि, जब उनकी पांचवीं विकेट की साझेदारी 150 रन पर पहुंची, तो पोप को टिम साउथी ने आउट कर दिया। इस विकेट में साउदी की मदद ग्लेन फिलिप्स ने की जिन्होंने “सुपरमैन” टाइप फ्लाइंग कैच पकड़ कर सभी को हैरान कर दिया।

फिलिप्स का अविश्वसनीय कैच

इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान 53वें ओवर में बदलाव हुआ और टीम साउदी बॉलिंग करने उतरे। साउदी ने दूसरी बॉल ऑफ स्टंप पर मारी जिसपर ओेली पोप ने शानदार कट खेला। ऐसा लग रहा था कि बॉल बाउंड्री के करीब पहुंच जाएगी लेकिन बीच में खड़े ग्लेन फिलिप्स ने अपनी सारी स्कील्स का प्रदर्शन करते हुए चीते की तरह छलांग लगाई और एक हाथ से बॉल को पकड़ लिया। उनका ये कैच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन कैच में शुमार हो सकता है। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस का तो ये तक मानना है कि फिलिप्स ने न्यूटन के ग्रेविटी वाले नियम को भी फेल कर दिया है।

हैरी ब्रूक ने जड़ा 7वां टेस्ट शतक

पोप के हमवतन हैरी ब्रूक ने बेहद सावधानी बरतते हुए कीवी गेंदबाजों का बेहतरीन तरीके से सामना किया और अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का सातवां शतक लगाया। बाद में ब्रूक के साथ कप्तान बेन स्टोक्स भी शामिल हुए, जिससे इंग्लैंड न्यूजीलैंड के पहली पारी के स्कोर 348 को पार करने के लिए तैयार दिख रहा है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद थी, लेकिन डेब्यू करने वाले नाथन स्मिथ ने उन्हें चार गेंदों पर शून्य पर आउट कर दिया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article