क्रिकेट

IND vs AUS: पहले वनडे के लिए वसीम जाफर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग-11 , इन खिलाड़ियों को दिया मौका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 16, 2023, 05:53 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग-11 का चुनाव किया है। जानिए किन खिलाड़ियों पर उन्होंने जताया है भरोसा?

Image

वसीम जाफर और भारतीय क्रिकेट टीम (साभार WasimJaffer/ BCCI)

Wasim Jaffar's Indian Playing XI for First ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। धमाकेदार रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद हर किसी की नजर दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज में होने वाली भिड़ंत पर टिक गई हैं। इस साल भारत की मेजबानी में वनडे विश्व कप का आयोजन होना है इस लिहाज से भी इस सीरीज की अहमियत ज्यादा है।

हार्दिक संभालेंगे पहले वनडे में टीम की कमान

भारतीय टीम पहले मुकाबले में रोहित शर्मा के बगैर मैदान में उतरेगी। टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। हार्दिक टी20 क्रिकेट में अपनी कप्तानी की काबीलियत साबित कर चुके हैं। ऐसे में उनकी कप्तानी में कौन से खिलाड़ी मैदान में कंगारुओं से लोहा लेने उतरेंगे इसका अंदाजा पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर वसीम जाफर ने लगाया है।

केएल राहुल को भी किया है एकादश में शामिल

वसीम जाफर ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में भारतीय प्लेइंग-11 में केएल राहुल को शामिल किया है। लेकिन राहुल को टीम में बतौर ओपनर उन्होंने जगह नहीं दी है। टीम में बतौर ओपनर जाफर में वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी को जगह दी है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली उतरेंगे। वहीं चौथे पायदान पर सूर्यकुमार यादव अपनी आतिशी बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करेंगे। केएल राहुल को जाफर ने पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी के लिए चुना है।

शमी और सिराज संभालेंगे तेज गेंदबाजी की कमान

जाफर ने टीम को संतुलन देने के लिए टीम में तीन ऑलराउंडर को शामिल किया है। हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी में भी योगदान देंगे। वहीं रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम में होंगे। इन दो स्पिनर्स का साथ देने के लिए जाफर ने कुलदीप यादव को भी टीम में चुना है। जिनका कंगारुओं के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है और वो उनके खिलाफ वनडे में हैट्रिक भी ले चुके हैं। तेज गेंदबाजी के लिए जाफर ने वनडे में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को चुना है। इन दोनों का साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या होंगे।

पहले वनडे के लिए वसीम जाफर की चुनी भारत की संभावित प्लेइंग-11:

शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल,हार्दिक पांड्या(कप्तान), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article