क्रिकेट

ICC World Cup 2023: वीरेंद्र सहवाग ने की भविष्यवाणी, बताया सेमीफाइनल में पहुंचेंगी कौन सी चार टीमें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 27, 2023, 09:25 PM IST

साल 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे वीरेंद्र सहवाग ने बताया है कि आईसीसी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमे कौन सी होंगी।

Image

आईसीसी विश्व कप 2023 शेड्यूल लॉन्च कार्यक्रम(साभार ICC)

मुंबई: आईसीसी ने मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले 13वें वनडे विश्व कप के शेड्यूल का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को इसी मैदान पर आयोजित होगा। मेजबान भारत 8 अक्टूबर को पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

45 लीग मैच के बाद होगा चार टीमों का फैसला

विश्व कप 2023 के शेड्यूल के सामने आने के बाद टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में पहुंचने वाली टीमों को लेकर संभावनाओं और भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया। ऐसे में साल 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में विश्व चैंपियन बनने वाली टीम के सदस्य वीरेंद्र सहवाग ने विश्व कप 2023 शेड्यूल के जारी होने के कार्यक्रम में मंगलवार को शिरकत की और उसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के नाम की भविष्यवाणी कर दी। टू्र्नामेंट के 45 लीग मैच के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के नाम का फैसला होगा।

सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये चार टीमें

वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान की टीमें इस बार सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पिछले बार की उपविजेता रही न्यूजीलैंड की टीम इस बार नॉकआउट दौर में पहुंचने में असफल रहेगी। न्यूजीलैंड की टीम के लिए परेशानी की वजह कप्तान केन विलियमसन की चोट है विलियमसन आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स की टीम के सदस्य थे। टूर्नामेंट के दौरान उन्हें गंभीर लिगामेंट इंजुरी हो गई थी। ऐसे में उनके टूर्नामेंट में खेलने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने रीहैब शुरू कर दिया है लेकिन पूरी तरह फिट होकर टीम में वो कब वापसी करेंगे इस बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article