क्रिकेट

सूर्यकुमार के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर विराट ने लूटी वाहवाही, मराठी में किया कमेंट हुआ वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 06:22 PM IST

Virat Kohli lauds Suryakumar Yadav: भारत के 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में धमाकेदार पारी खेली, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। विराट कोहली ने भी सूर्यकुमार की प्रशंसा से की, लेकिन उनका अंदाज बिलकुल जुदा रहा। कोहली का कमेंट जमकर वायरल हो रहा है।

Image

सूर्यकुमार के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर विराट ने लूटी वाहवाही, मराठी में किया कमेंट हुआ वायरल

भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वह अकेले दम पर विपक्षी टीमों की नाक में दम किए हुए हैं। उनका कमाल ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी जारी है। सूर्यकुमार ने जहां प्रोटियाज के विरुद्ध पहले टी20 में 33 गेंदों में नाबाद 50 रन तो वहीं गुवाहाटी में दूसरे मैच में 22 गेंदों में 61 रन की धमाकेदार पारी खेली। पांचवें नंबर पर उतरने के बाद सूर्यकुमार ने जिस लय में बल्लेबाजी की, उसकी खूब प्रशंसा हो रही है। उनकी 'रन मशीन' विराट कोहली ने भी सराहना की है। कोहली का कमेंट जमकर वायरल हो रहा है।

मराठी में किया कमेंट हुआ वायरल

सूर्यकुमार ने अपन पारी के दौरान पांच छक्के और इतने ही चौके जड़े। उन्होंने 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जो भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने कोहली (नाबाद 49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की। वहीं, सूर्यकुमार ने जब मैच खत्म होने के बाद इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की तो क्रिकेट फैंस ने तारीफों के पुल बांध दिए। हालांकि, कोहली ने पोस्ट पर मराठी में कमेंट कर वाहवाही लूट ली। कोहली ने सूर्याकुमार की शानदार पारी के लिए लिखा, 'मानला रे भाऊ (मान गए भाई)।' बता दें कि यूजर्स पूर्व भारतीय कप्तान के इस अंदाज में सराहना करने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

19वें ओवर में रनआउट हुए सूर्या

गौरतलब है कि सूर्यकुमार ने दक्षिण अफ्रीका के सभी गेंदबाजों के खिलाफ मनमाफिक रन बटोरे। सूर्यकुमार की ताबड़तोड़ बल्लेबाज का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने 15वें ओवर में कगिसो रबाडा जैसे खतरनाक गेंदबाज के खिलाफ दो छक्के और 2 चौके जड़े। सूर्यकुमार की पारी का अंत 19वें ओवर में हुआ। वह कोहली के साथ गफलत का शिकार होकर रन आउट हो गए। भारत ने दूसरे टी20 में 237/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 3 विकेट पर 221 रन ही बना सकी। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को इंदौर में खेला जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article