क्रिकेट

विराट कोहली 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलेंगे, DDCA प्रमुख जेटली ने दी जानकारी

Virat Kohli To Play VHT match on 6th January: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सोमवार को बताया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली छह जनवरी को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलेंगे।

Image

विराट कोहली (X/DDCA)

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सोमवार को बताया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली छह जनवरी को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलेंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम दो मैचों में भाग लेना अनिवार्य किया था। कोहली हालांकि इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला की तैयारी के लिए तीसरा मैच भी खेलना चाहते हैं।

डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘फिलहाल, वह खेल रहे हैं। विराट ने तीन मैचों के लिए अपनी उपलब्धता दी है।’’ कोहली दिल्ली के लिए शुरुआती दो मैचों में शानदार लय में थे। उन्होंने क्रमशः 131 और 77 रन बनाए।

उन्होंने इस दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी कायम किया। कोहली ने 330वीं पारी में इस मुकाम को हासिल कर दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। तेंदुलकर ने 391 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि न्यूजीलैंड श्रृंखला के लिए भारतीय वनडे टीम आठ जनवरी तक वडोदरा में पहुंचेगी लेकिन कोहली अभ्यास के लिए एक दिन पहले यहां पहुंच सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 11 जनवरी को इसी मैदान पर शुरू होगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article