क्रिकेट

IND vs NED: विराट कोहली का एक और धमाका, लगातार दूसरे मैच में बल्ले से मचाई तबाही

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 02:21 PM IST

Virat Kohli scores second consecutive half-century, India vs Netherlands (IND vs NED), T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपनी पुरानी लय में नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी के बाद कोहली ने अब नीदरलैंड्स के खिलाफ पचासा जड़ दिया है।

Image

विराट कोहली का लगातार दूसरा अर्धशतक (AP)

India vs Netherlands (IND vs NED), T20 World Cup 2022, Virat Kohli half-century: भारत और नीदरलैंड्स केे बीच टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का धमाका देखने को मिला। विराट कोहली ने विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलकर दिल जीता था। जबकि दूसरे मैच में गुरुवार को विराट ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और लगातार दूसरा पचासा जड़ दिया।

पिछले काफी समय से लय से बाहर चल रहे विराट कोहली ने पिछले कुछ समय में अपनी लय को पकड़ा और उसके बाद से वो थम नहीं रहे हैं। टी20 विश्व कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई और एक बार फिर सबको संकेत दिया कि उनके बल्ले में बहुत दम बाकी है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 82 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद गुरुवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ जब वो पिच पर आए तक केएल राहुल 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। पहले उन्होंनेे कप्तान रोहित शर्मा के आक्रामक रवैये को समर्थन दिया और रोहित शर्मा ने 53 रनों की पारी खेली। लेकिन रोहित के आउट होते ही उन्होंने रफ्तार तेज की और देखते-देखते 37 गेंदों में टी20 विश्व कप 2022 में लगातार अपना दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया।

विराट कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी खेली जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इस दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 95 रनों की अटूट साझेदारी को भी अंजाम दिया। सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में नाबाद 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article