क्रिकेट

दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी से मैसेज में क्या बात करते हैं विराट कोहली, खुद किया खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 14, 2024, 08:25 PM IST

Virat Kohli Novac Djokovic: भारतीय टीम के चेज मास्टर विराट कोहली ने दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के साथ हुई बातचीच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।

Image

विराट कोहली जोकोविच (फोटो- ICC/Twiter)

Virat Kohli Novac Djokovic: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के साथ सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती की बातें साझा करते हुए कहा कि वह सर्बिया के इस महान खिलाड़ी का काफी सम्मान करते हैं।

यह सब तब शुरू हुआ जब कोहली सोशल मीडिया के जरिये जोकोविच को एक संदेश भेजा। उन्हें हालांकि यह देखकर आश्चर्य हुआ कि इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने पहले से ही उन्हें संदेश भेजा रखा था।कोहली ने बीसीसीबाई द्वारा जारी वीडियो में कहा है कि- 'मैं नोवाक के साथ बहुत ही व्यवस्थित तरीके से संपर्क में आया, मैं एक बार इंस्टाग्राम पर उनकी प्रोफाइल देख रहा था। मैं बस उन्हें अभिवादन करते हुए एक संदेश भेज दिया।'

जोकोविच ने की थी शुरुआत

विराट कोहली ने आगे बताया कि -'जब मैं उनके लिए संदेश लिख रहा था तब मुझे यह देख कर आश्चर्य हुआ कि मेरे इनबॉक्स में पहले से ही उनके अभिवादन का एक संदेश था। मैंने हालांकि कभी इसे पढ़ा नहीं था। मैंने संदेश देखने के बाद फिर से प्रोफाइल की जांच की कि कहीं यह फर्जी तो नहीं। मैंने इसकी दोबारा जांच की और यह वैध था। इसके बाद हम बात करने लगे। हम समय-समय पर संदेशों का आदान-प्रदान करते रहते हैं। मैंने उन्हें उनकी सभी अद्भुत उपलब्धियों के लिए बधाई दी।’’

जोकोविच ने 50वें शतक पर दी थी बधाई

दोनों खिलाड़ी इसके बाद नियमित रूप से दूसरे को उनकी उपलब्धियों पर बधाई संदेशों का आदान-प्रदान करने लगे।।

कोहली ने जब एकदिवसीय में अपना 50वां शतक जड़ा था तब जोकोविच ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करके उन्हें बधाई दी थी।कोहली ने कहा- 'हाल ही में जब मैंने अपना 50वां शतक पूरा किया, तो उन्होंने मुझे बधाई संदेश भी भेजा। यह आपसी प्रशंसा और सम्मान की बात है।'

End of Article