क्रिकेट

Vijay Hazare Semifinal Live Streaming: कब और कहां देखें विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच विजय हजारे का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला

Vidarbha vs Maharashtra Live Streaming Vijay Hazare Semifinal: विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (16 जनवरी 2024) को खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को आप कब, कहां और कितने बजे लाइव देख सकते हैं।

Image

रुतुराज गायकवाड़ और करुण नायर। (फोटो- Karun Nair/Ruturaj Gaikwad Twitter)

Photo : Twitter

Vidarbha vs Maharashtra Live Streaming Vijay Hazare Semifinal: विजय हजारे ट्रॉफी को जल्द ही नया चैम्पियन मिलने वाला है। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में विदर्भ का सामना महाराष्ट्र से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इस मुकाबले में करुण नायर की कप्तानी में विदर्भ की टीम उतरेगी, जबकि रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में महाराष्ट्र की टीम दम दिखाने उतरेगी। वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कनार्टक ने डिफेंडिंग चैंम्पियन हरियाणा को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकोले में जीतने वाली टीम का सामना कर्नाटक से होगा।

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच दूसरा सेमीफाइनल कब खेला जाएगा (Vidarbha vs Maharashtra Vijay Hazare Live Streaming Match Date)

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जनवरी 2024) को खेला जाएगा।

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच दूसरा सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा। (Vidarbha vs Maharashtra Vijay Hazare Semifinal Venue)

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच दूसरा मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच दूसरा सेमीफाइनल कितने बजे खेला जाएगा (Vidarbha vs Maharashtra Vijay Hazare Semifinal Time)

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 1 बजे होगा।

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Vidarbha vs Maharashtra Vijay Hazare Semifinal On Tv)

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच दूसरेसेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Vidarbha vs Maharashtra Vijay Hazare Semifinal Live Streaming)

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच दूसरे सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article