क्रिकेट

Vijay Hazare Trophy First Semifinal Highlights: कर्नाटक ने डिफेंडिंग चैम्पियन हरियाणा को दी मात, पांचवीं बार खिताबी मुकाबले में

Vijay Hazare Trophy First Semifinal Highlights: विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने डिफेंडिंग चैम्पियन हरियाणा को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ कर्नाटक पांचवीं बार खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा।

Image

कर्नाटक ने डिफेंडिंग चैम्पियन हरियाणा को दी मात। (फोटो- BCCI Domestic Screengrab)

Photo : Twitter

Vijay Hazare Trophy First Semifinal Highlights: विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांचक मुकाबला अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन हरियाणा से हुई। इस मुकाबले में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा 5 विकेट से शिकस्त दी और खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। कर्नाटक की टीम पांचवीं बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने टॉस जीता औ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए हरियाणा ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन का स्कोर बनाया। टीम ने कर्नाटक को 238 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी कर्नाटक की टीम ने 47.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

हरियाणा की बल्लेबाजी रही खराब

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिफेंडिंग चैम्पियन हरियाणा की बल्लेबाजी खराब रही। टीम दो खिलाड़ी ही 40 से अधिका का स्कोर कर पाए। हिमांशु राणा ने 75 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 44 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान अंकित कुमार ने 52 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 48 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी 25 रन का स्कोर नहीं छू सके। कर्नाटक के अभिलाष शेट्टी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

मयंक फेल, देवदत्त-स्मरन ने खेली जिताऊ पारी

जवाब में खेलने उतरी कर्नाटक की टीम ने शेष 16 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। देवदत्त पडिक्कल ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 113 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 86 रन की पारी खेली, जबकि रविचंद्रन स्मरन ने 94 गेंदों पर 3 चौके और इतने की छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली। इसके अलावा श्रेयस गोपाल और अभिनव मनोहर ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।

कर्नाटक पांचवीं बार फाइनल में

कर्नाटक की टीम जब भी विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है, तब टीम चैम्पियन बनी है। इससे पहले कर्नाटक की टीम ने 2013-14 में रेलवे की टीम को हराकर पहली बार चैम्पियन बनी थी। इसके अगले सीजन 2014-15 में भी टीम ने पंजाब को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था। टीम ने 2017-18 में सौराष्ट्र को हराकर तीसरी बार और 2019-10 में तमिलनाडु को हराकर चौथी बार चैम्पियन बनी थी। बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट 2002–03 से पहले तक जोनल लेवल पर होता है। इस दौरान भी कर्नाटक चार बार चैम्पियन रहा है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article