क्रिकेट

VHT 2025 Virat Kohli Rohit Sharma Live Streaming: कब और कहां देखें विराट और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी मैच लाइव

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Live Streaming: देश के प्रतिष्ठित डोमेस्टिक टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की धमाकेदार शुरुआत 24 दिसंबर 2025 से हो रही है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत में ही कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा उतरने वाले हैं। आइए जानते हैं कि मैच कहां लाइव देखा जा सकता है।

VHT Live streaming

विराट और रोहित को कहां देखें लाइव (फोटो- AP)

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Live Streaming: विराट कोहली और रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करने वाले हैं।दोनों दिग्गज ग्रुप D और C में अपनी-अपनी राज्य टीमों दिल्ली और मुंबई के लिए खेलेंगे।सुरक्षा कारणों से कर्नाटक सरकार द्वारा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित करने की अनुमति नहीं देने के बाद कोहली की दिल्ली टीम BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आंध्र के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद वे गुजरात का सामना करेंगे।

इस बीच, रोहित और मुंबई कल सिक्किम का सामना करेंगे, जिसके बाद उत्तराखंड से मैच होगा, ये दोनों मैच जयपुर में खेले जाएंगे। इन दो महान खिलाड़ियों के अलावा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा जैसे अन्य सितारे भी अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए खेलेंगे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैच कब और कहां होंगे?

विराट कोहली की दिल्ली का मुकाबला हैदराबाद में BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में आंध्र से होगा, जबकि रोहित शर्मा की मुंबई का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिक्किम से होगा। दोनों मैच सुबह 9 बजे IST पर शुरू होंगे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों का टॉस कब होगा?

विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों का टॉस सुबह 9.30 बजे IST पर होने वाला है।

भारत में टीवी पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

अभी तक मिली अपडेट के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों का कहीं भी लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा।

भारत में विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों की लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

अभी तक मिली अपडेट के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों की कहीं भी लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी। सभी 38 टीमें एक ही दिन अपने मैच खेलेंगी और ब्रॉडकास्टिंग की सुविधाएं केवल दो जगहों पर लगाई गई हैं। अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम और राजकोट में निरंजन शाह स्टेडियम।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article