क्रिकेट

Who is Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू करते ही रचा इतिहास, बने इतिहास के सबसे युवा प्लेयर

Who is Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 के लिए 13 साल की उम्र में नीलाम होकर राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल होने वाले बिहार के 14 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार RR)

जयपुर: बिहार के 14 वर्षीय लाल वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में डेब्यू का सपना शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पूरा हो गया। वैभव को लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने का ऐलान कप्तान रियान पराग ने किया। उन्हें चोटिल संजू सैमसन की जगह टीम में मिली है। इसके साथ ही वैभव आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 14 साल 23 दिन की उम्र में वैभव अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड आरसीबी के लिए खेलने वाले प्रयास रे बर्मन के नाम दर्ज था। उन्होंने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था।

वैभव 1.1 करोड़ में हुए थे नीलाम

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में नीलाम होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। वैभव को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश दिल्ली कैपिटल्स ने भी की थी लेकिन अंत में बाजी राजस्थान के हाथ लगी।

12 साल 284 दिन में किया रणजी डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च, 2011 को बिहार के ताजपुर गांव में हुआ। उनके पिता पेशे से किसान हैं। उन्हें बेटे के क्रिकेट के प्रति जुनून को देखकर घर के पीछे छोटा सा खेला का मैदान बना दिया। नौ साल की उम्र में वैभव ने समस्तीपुर स्थित कोचिंग अकादमी का रुख किया जहां उनके खेल ने ऊंचाई को छुआ और वो जल्दी ही बिहार और देश की अंडर-19 टीम में जगह बना ली। 12 साल 284 दिन की उम्र में उन्होंने रणजी डेब्यू मुंबई के खिलाफ पटना में किया। 1986 के बाद वो प्रथम श्रेणी डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। रणजी इतिहास के वो चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article