क्रिकेट

'गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु..' तुषार देशपांडे ने गुरु पूर्णिमा पर एमएस धोनी के लिए डाली विशेष स्टोरी

Tushar Deshpande on MS Dhoni: आज (21 जुलाई 2025) देश भर में गुरू पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है ऐसे में कई क्रिकेटर्स भी अपने गुरुओं क याद कर रहे हैं और उनके सम्मान में पोस्ट डाल रहे हैं। इसी कड़ी में सीएसके के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने एमएस धोनी के लिए एक स्टोरी डाली है।

Image

तुषार देशपांडे (फोटो- BCCI/IPL)

Tushar Deshpande on MS Dhoni: भारत के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने एमएस धोनी के लिए गुरु पूर्णिमा की विशेष शुभकामनाएं साझा कीं। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई, 2024 को पड़ रही है। यह दिन हमारे आध्यात्मिक शिक्षकों या गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए समर्पित है। तुषार देशपांडे ने अपने पिता और पूर्व सीएसके कप्तान एमएस धोनी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने अपने पिता और धोनी की एक साथ एक तस्वीर डाली जिसमें गुरुओं के प्रति सम्मान बताते हुए एक संस्कृत का प्रसिद्ध श्लोक भी था ।

तुषार देशपांडे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 मैच में भारत के लिए डेब्यू किया। देशपांडे ने अपनी पत्नी की मौजूदगी में अपनी कैप प्राप्त की। वह इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीज़न में 17 विकेट लेने के बाद टीम में आए। इस तेज गेंदबाज की इकॉनमी 8.83 और स्ट्राइक-रेट 16.94 थी। देशपांडे की इस सफलता में सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का खास योगदान हैं और उन्होंने इसीलिए उनका आभार खास तरीके से जताया है जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

tushar deshpande instagram story

तुषार देशपांडे की इंस्टाग्राम स्टोरी

श्रीलंका दौरे पर नहीं मिली जगह

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के दौरान सीएसके ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर चुना था। हालांकि, देशपांडे भारत के श्रीलंका दौरे के लिए टी20आई टीम में जगह नहीं बना पाए, क्योंकि भारत के टॉप गेंदबाजों की टीम में वापसी हुई है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की T20I टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article