क्रिकेट

Women's Asia Cup: थाईलैंड ने किया उलटफेर, पाकिस्तानी टीम को दी करारी शिकस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 04:35 PM IST

Women's Asia Cup 2022, Thailand vs Pakistan: पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप टी20 मेंं बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। उनको थाईलैंड की टीम ने चार विकेट से शिकस्त दे दी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 116 रन ही बना पाई।

Image

थाईलैंड ने पाकिस्तान को हराया

Photo : Twitter

सलामी बल्लेबाज नथाकन चैंथम के अर्धशतक की मदद से थाईलैंड ने गुरुवार को यहां खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 116 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से सिदरा अमीन ने 56 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए।

चैंथम ने 51 गेंदों पर 61 रन बनाए जिससे थाईलैंड में एक गेंद शेष रहते हुए छह विकेट पर 117 रन बनाकर अभी तक की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। चैंथम ने अपनी पारी पांच चौके और दो छक्के लगाए।

एक अन्य मैच में मेजबान बांग्लादेश में मलेशिया को 88 रन से करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुर्शिदा खातून (56) और कप्तान निगार सुलताना (53) के अर्धशतक की मदद से पांच विकेट पर 129 रन बनाए और इसके बाद मलेशिया को 41 रन पर ढेर कर दिया।

End of Article