क्रिकेट

IND vs SA Highlights: भारत ने रच दिया इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप दूसरी बार जीतने वाली तीसरी टीम बनी

IND vs SA Highlights: बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। टीम ने इससे पहले एमएस धोनी की कप्तानी 2007 में चैम्पियन बनी थी।

Image

जीत के बाद जश्न मनाते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया।
  • टीम इंडिया ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
  • इससे पहले एमएस धोनी की कप्तानी 2007 में चैम्पियन बनी थी।

IND vs SA Highlights: विराट कोहली की धमाकेदार प्रदर्शन और हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिसा ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था। इसके साथ ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में दो खिताबी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम ने खिताब अपने नाम किया था।

बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 177 रन का लक्ष्य दिया। विराट कोहली ने सबसे बड़ी पारी 76 रन की खेली। जवाब में खेलने उतरी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना सकी।

कोहली का गरज उठा बल्ला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रुप में लगा। उन्होंने 5 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। रिषभ पंत खाता तक नहीं खोल पाए। सूर्यकुमार यादव ने भी निराश किया। उन्होंने 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। विराट कोहली ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 59 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। यह उनका मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, अक्षर पटेल ने शानदार शुरुआत की, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों पर 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी टीम के लिए रन जोड़े। उन्होंने 16 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज और एनरिक नोर्खिया ने 2-2 विकेट चटकाए।

दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 15 रन के अंदर टीम के धाकड़ बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। रीजा हेंड्रिक्स बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 5 गेंदों पर एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। इसी तरह एडेन मार्करम भी कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, क्विंटन डी कॉक भी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 27 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। मार्को जानसेन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया के हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article