क्रिकेट

Women T20 World Cup: जीतेगा पाकिस्तान खुश होगा हिंदुस्तान, पहली बार फैंस करेंगे पड़ोसी मुल्क के जीत की दुआएं

Women T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला केवल इन दो टीम के लिए नहीं बल्कि भारतीय टीम के लिए अहम है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान की जीत जरूरी है।

Image

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (साभार-T20WorldCup)

Women T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में आज ग्रुप ए के मुकाबले में भले भारतीय टीम एक्शन में नहीं होगी, लेकिन भारतीय फैंस टकटकी लगाकर आज का मुकाबला न केवल देखेंगे बल्कि अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की जीत की दुआ भी मांगेगे। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। आज के मुकाबले पर भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप में आगे का सफर निर्भर करेगा। यही कारण है कि फैंस पाकिस्तान की जीत की दुआ मांगेंगे। अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत जाती है तो टी20 वर्ल्ड कप में हरमन ब्रिगेड का सफर खत्म हो जाएगा।

प्वाइंट्स टेबल में कौन कहां?

ग्रुप ए के प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 4 मैच में 8 प्वाइंट के साथ सेमीफाइन में अपनी जगह पक्की कर चुका है जबकि भारतीय टीम 4 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड के भी 4 अंक हैं, लेकिन उसे पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर जा चुका है जबकि 3 मैच में एक जीत और 2 अंक के साथ पाकिस्तान की टीम चौथे नंबर पर है।

क्यों पाकिस्तान की जीत मांगे हिंदुस्तान

यही कारण है कि भारतीय फैंस आज पाकिस्तान की जीत की दुआ मांगेंगे। अगर पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हो गई तो वह 4 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रहेगी। ऐसी स्थिति में 3 टीम 4 प्वाइंट में फिनिश करेगी और भारतीय टीम का नेट रन रेट न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से बेहतर होने की स्थिति में वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article