LIVE

Team India Arrival Live Updates: पीएम मोदी से मिली टीम इंडिया, मुंबई के लिए हुई रवाना टीम, शाम को विक्ट्री परेड

Team India Arrival Live Updates: पीएम मोदी से मिली टीम इंडिया, मुंबई के लिए हुई रवाना टीम, शाम को विक्ट्री परेड

Team India Arrival Live Updates: पीएम मोदी से मिली टीम इंडिया, मुंबई के लिए हुई रवाना टीम, शाम को विक्ट्री परेड

Team India Return Live Updates, T20 World Cup 2024 Victory, PM Modi Meeting, Rohit Sharma, Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के पांच दिन बाद टीम इंडिया घर वापस आ चुकी है। बारबाडोस में तूफान बेरिल के कारण टीम इंडिया वहां फंस गई थी, लेकिन स्थिति ठीक होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के अलावा अन्य लोगों को स्पेशल फ्लाइट से घर पहुंची है। इस स्पेशल फ्लाइट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ सहित अन्य स्टाफ और खिलाड़ियों का परिवार शामिल हैं। टीम इंडिया को लाने वाली विमान को एयर इंडिया चैम्पियन 24 वर्ल्ड कप नाम दिया गया है। अब टीम इंडिया के खिलाड़ी पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से बात हुई और खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना हुई।

बता दें कि टीम बुधवार को ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय टीम के गुरुवार को सुबह छह बजकर 20 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को खुली बस में विक्ट्री परेड करगी। मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड करने के बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल होगी, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई सचिव शाह ने भी सभी खेल प्रेमियों का गुरुवार की शाम ‘विक्ट्री परेड’ (जीत के जश्न में परेड) में जुड़ने का स्वागत किया। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

JUL 04, 2024 15:03 IST

Team India Return Live Updates: शाम को विक्ट्री परेड

शाम को तकरीबन 5 बजे मुंबई के मरीन ड्राइव पर ओपन टीम बस में खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ विक्ट्री परेड पर निकलेंगे। रहिए उस खास पल के लिए तैयार।
JUL 04, 2024 13:26 IST

Team India Return Live Updates: मुंबई के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है। प्रधानमंत्री आवास से टीम इंडिया के खिलाड़ी दो बसों में सवार होकर भारी सुरक्षा में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से टीम इंडिया मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। बता दें, आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड का आयोजन किया गया है।
JUL 04, 2024 13:25 IST

Team India Return Live Updates: वर्ल्ड चैंपियन्स टीम इंडिया से मिले PM Modi

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया वतन लौट चुकी है। सुबह-सुबह दिल्ली एयरपोर्ट रोहित शर्मा की अगुआई वाली वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद भारतीय टीम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से इंडिया टीम की मुलाकात की वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सभी खिलाड़ी गुफ्तगु करते हुए नजर आ रहे है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 04, 2024 13:16 IST

Team India Return Live Updates: मुंबई में कितने बजे से हैं कार्यक्रम

JUL 04, 2024 13:14 IST

Team India Return Live Updates: मोदी से मिले वर्ल्ड चैम्पियन खिलाडी़, देखें वीडियो

JUL 04, 2024 13:13 IST

Team India Return Live Updates: पीएम मोदी से मिली टीम इंडिया

वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया खिलाड़ियों से पीएम मोदी की मुलाकात हुई। इस दौरान मोदी ने विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह सहित अन्य खिलाड़ियों से बातचीत की। इस कार्यक्रम के बाद टीम इंडिया के खिलाफ मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।
JUL 04, 2024 12:04 IST

Team India Return Live Updates: चार खिलाड़ियों का कल होगा सम्मान

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शुक्रवार को विधानसभा में चार भारतीय टीम के खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। इसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे शामिल हैं।
JUL 04, 2024 11:21 IST

Team India Return Live Updates: रोहित ने काटा केक

JUL 04, 2024 10:51 IST

Team India Return Live Updates: पीएम आवास पहुंची टीम इंडिया

अब टीम इंडिया के खिलाड़ी पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर पहुंच चुके हैं। मोदी आवास पर खिलाड़ियों के लिए ब्रेकफास्ट की व्यवस्था की गई है।
JUL 04, 2024 10:47 IST

Team India Return Live Updates: इस बस पर निकलेगी विजय परेड

JUL 04, 2024 08:29 IST

Team India Return Live Updates: BCCI ने जारी किया स्पेशल वीडियाे

JUL 04, 2024 07:29 IST

Team India Return Live Updates: होटल पहुंची बस

खिलाड़ियों को लेकर नई दिल्ली एयरपोर्ट से निकली बस होटल पहुंच चुकी है। अब इसके बाद खिलाड़ी सुबह 11 बजे पीएम मोदी से मिलने जाएंगे।
JUL 04, 2024 07:09 IST

Team India Return Live Updates: कुछ इस अंदाज में होटल से बाहर आए रोहित

JUL 04, 2024 07:08 IST

Team India Return Live Updates: एयरपोर्ट से निकली बस

टीम इंडिया नई दिल्ली के एयरपोर्ट से होटल के लिए निकल चुकी है। बस में रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
JUL 04, 2024 07:07 IST

Team India Return Live Updates: बाहर आए हिटमैन

नई दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ बाहर आए।
JUL 04, 2024 06:52 IST

Team India Return Live Updates: एयरपोर्ट से बाहर निकले किंग कोहली

JUL 04, 2024 06:49 IST

Team India Return Live Updates: एयरपोर्ट से बाहर आए खिलाड़ी

टीम इंडिया के खिलाड़ी नई दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर आने शुरू हो चुके हैं। सभी खिलाड़ी एक-एक करके बस की ओर बढ़ रहे हैं।
JUL 04, 2024 06:33 IST

Team India Return Live Updates: ट्रॉफी के साथ पहुंची टीम इंडिया

JUL 04, 2024 06:14 IST

Team India Return Live Updates: एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा

JUL 04, 2024 06:13 IST

Team India Return Live Updates: नई दिल्ली पहुंची टीम इंडिया