क्रिकेट

IND vs ENG: कोहली के बिना इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने जा रहा है। इससे पहले विराट कोहली ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया। दरअसल उन्होंने शुरुआती दो टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया है।

Image

रोहित शर्मा और विराट कोहली (साभार-ICC)

इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने निजी कारणों से शुरुआती दो टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। कोहली की अनुपस्थिति भारत के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजी को कमजोर बना देगी। यह उन युवा खिलाड़ियों के लिए एक मौके की तरह होगा जो प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे। उनके न खेलने से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

कोहली के जाने से नंबर-4 खाली

कोहली की अनुपस्थिति से टीम में नंबर-4 का स्थान खाली हो गया है, जिससे साफ हो गया है कि केएल राहुल विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनके स्थान पर इंग्लैंड लायंस मैच में शतक बनाने वाले केएस भरत विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। केएल राहुल 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे जबकि पहले दो शुरुआती टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर अब चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ओपनिंग स्लॉट बरकरार रखेंगे, जबकि शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

गेंदबाजी भी होगी मजबूत

रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा और अक्षर पटेल की स्पिन तिकड़ी भारत की गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी गहराई प्रदान करेगी। तेज गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

विराट कोहली के बिना इंग्लैंड बनाम भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत (डब्ल्यूके), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article