क्रिकेट

'हमने स्पिन खेलना छोड़ दिया है..' भारत के नए सहायक कोच ने बताई टीम की सबसे बड़ी परेशानी

Team India big problem: भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में टीम की स्पिन के खिलाफ परेशानी देखने को मिली थी इस पर टीम के नए सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने भी चिंता व्यक्त की है।

Image

रेयान टेन डोएशे (फोटो- PTI)

Team India big problem: सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया कि विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करने की इच्छा ने भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन खेलने की क्षमता को प्रभावित किया है और उनका काम महत्वपूर्ण सत्र से पहले उन्हें फिर से इसमें निपुण बनाना है जिसमें पांच घरेलू टेस्ट भी शामिल हैं।

पारंपरिक रूप से स्पिन के खिलाफ मजबूत भारत ने इस महीने की शुरुआत में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ 27 विकेट गंवाए और उसे श्रृंखला में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।यह 27 वर्षों में श्रीलंका के खिलाफ भारत की पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला हार थी।

हमने स्पिन खेलना छोड़ दिया है- रायन टेन डोएशे

डोएशे ने ‘टॉकस्पोर्ट क्रिकेट’ से कहा कि ‘‘हम श्रीलंका के खिलाफ हार गए। भारत की मानसिकता ऐसी रही है कि वे विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत बेताब हैं।हमारा ध्यान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करने पर है। हमने स्पिन खेलना छोड़ दिया है जो हमेशा से भारतीय टीम की ताकत रही है लेकिन अब हम थोड़ा पीछे रह गए हैं।यह एक ऐसी चीज है जिसे मैं करने के लिए उत्सुक हूं जिससे कि हम उस स्थिति में पहुंच सकें जहां भारतीय फिर से दुनिया में स्पिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकें।'

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए बेताब है टीम- डोएशे

भारत को सितंबर और अक्टूबर में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। इन दोनों टीमों के पास अच्छे स्पिनर हैं।दुनिया भर में कोचिंग का अच्छा अनुभव रखने वाले नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डोएशे ने कहा कि स्पिन खेलना तकनीकी बदलाव लाने के बजाय मानसिक बदलाव लाने के बारे में है।नीदरलैंड का यह 44 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी अभिषेक नायर के साथ मिलकर मुख्य कोच गौतम गंभीर की सहायता करेगा। डोएशे ने कहा कि टीम अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए भी बेताब है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर निगाहें

भारत अभी डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर है और ऑस्ट्रेलिया उसके करीब है। डोएशे भारत द्वारा खेले जाने वाले 10 टेस्ट मैचों का उपयोग टीम की स्थिति को मजबूत करने के लिए करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि 'हम डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उत्सुक हैं,10 टेस्ट बचे होने के कारण यह एक शानदार अवसर है।हमारे पास भारत में पांच (टेस्ट) हैं और फिर हम ऑस्ट्रेलिया (पांच और टेस्ट) जा रहे हैं, जो शानदार होने वाला है।’
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे