क्रिकेट

T20 World Cup: डेवोन कॉनवे ने विराट को पीछे छोड़ा, की बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 03:23 PM IST

Devon Conway: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 92 रन की नाबाद पारी के दौरान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के सबसे तेजी से 1000 अंतरराष्ट्रीय टी20 रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Image

Image Credit: AP

सिडनी: न्यूजीलैंड के 31 वर्षीय बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 राउंड में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 58 गेंद में 92 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई।

बने दूसरे सबसे तेज एक हजारी

कॉनवे ने शानदार आगाज करते हुए 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। शतक से कॉनवे 8 रन दूर रह गए। लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपने 1000 रन पूरे कर लिया। कॉनवे ने सबसे तेजी से एक हजार अंतरराष्ट्रीय टी20 रन पूरे करने के मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों 26 पारियों में एक हजार रन के आंकड़े को पूरा करके साथ रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही कॉनवे अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली को पीछे छोड़ा

विराट कोहली को तेजी के मामले में कॉनवे ने पीछे छोड़ दिया। विराट 27 पारियों में एक हजारी बने थे। अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मलान के नाम दर्ज है। मलान ने 24 पारियों में अपने 1 हजार रन पूरे किए थे।

दर्ज है सबसे ज्यादा के औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड

कॉनवे का बल्ला अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार रन उगल रहा है। पिछली पांच पारियों में उन्होंने चार अर्धशतक जड़े हैं। पिछली पांच पारियों में उन्होंने 70*(51), 49*(46), 64(40), 14(17), 92*(58) रन बनाए हैं। अबतक खेले 29 मैच की 26 पारियों में उन्होंने 57.39 और 136.10 के स्ट्राइक रेट से 1033 रन बना लिए हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article