मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कम ही वक्त में भारतीय टी20 टीम की रीढ़ बन गए हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार की हर मैच के साथ अहमियत बढ़ रही है। उन्होंने गुरुवार को एक बार फिर अपनी शानदार बैटिंग का जलवा बिखेरा। सूर्या ने टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 राउंड मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 7 चौकों और 1 सिक्स के जरिए नाबाद 51 रन बनाए। उन्होंने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 10वीं फिफ्टी कंप्लीट की। उन्हें बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।
क्रिकेट
IND VS NED: जब बैटिंग के लिए उतरे सूर्या तो दिया गया ये क्लियर मैसेज, आतिशी पचासा जड़कर किया खुलासा
- Agency by: Agency
- Updated Oct 27, 2022, 05:21 PM IST
