क्रिकेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद रांची पहुंची झारखंड क्रिकेट टीम, हुआ जोरदार स्वागत- सीएम ने की खिलाड़ियों से मुलाकात

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का रांची पहुंचने पर शानदार स्वागत हुआ और खिलाड़ियों ने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की।

Ishan Kishan and Hemant Soren

सीएम हेमंत सोरन के साथ ईशान किशन

रांचीः हरियाणा को पटखनी देकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली झारखंड क्रिकेट टीम शुक्रवार को रांची पहुंची तो उनका पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत हुआ। झारखंड़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव खिलाड़ियों का स्वागत करने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड क्रिकेट टीम ने फाइनल में हरियाणा को 69 रन के अंतर से मात दी थी।

रांची पहुंचने के बाद झारखंड की टीम और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेने से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद थे। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान पूरे टूनामेंट और फाइनल मुकाबले के अनुभव साझा किया।

झारखंड की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और लगातार 9 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी और वहां हरियाणा को करारी शिकस्त दी। इस मैच में टीम के कप्तान ईशान किशन ने 101 रनों की तूफानी पारी खेली। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए सभी खिलाड़ियों का आभार जताया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article