IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज शनिवार से हो जाएगा। इसके साथ ही नए कप्तान और कोच के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। इस मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव से जब कप्तानी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने जवाब से सबका दिल जीत लिया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के जाने के बाद अब टीम किस माइंडसेट से उतरेगी इस बारे में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'इंजन चेंज हुआ है, बोगियां सेम है।
कप्तान नहीं लीडर बनना है
सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ की और कहा कि उन्हें भी उनकी तरह लीडर बनना है, कप्तान नहीं। दोनों में बहुत फर्क होता है। लीडर ग्रुप के बीच खड़ा होकर लोगों को रास्ता दिखाता है। कैसे खेलना है ये टी20 क्रिकेट और कैसे जीतना है?
यही मैंने उनसे सीखा है। वही ट्रेन आगे चलेगी। खाली इंजन चेंज हुआ है खाली, बोगियां सेम है। इसके अलावा उन्होंने रियान पराग के एक्स फैक्टर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें हाई रेट करता हूं। उनमें एक एक्स फैक्टर है और बाकी चीजें छोड़कर उनको उसी पर काम करना होगा।
क्या कप्तानी का आएगा दबाव?
सूर्यकुमार यादव ने इसके जवाब में कहा मुझे नहीं लगता कि बैटिंग स्टाइल चेंज होगा। प्रेशर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा। जैसे मैं खेलता आ रहा हूं, वैसा ही खेलूंगा। अब तो मेरे लिए और अच्छा हो गया है कि मैं टीम को बता सकता हूं कि किस ब्रांड की क्रिकेट खेलनी है। प्रेशर दूसरों पर धकेल सकता हूं।
कोच के साथ कैसी रही पहली मुलाकात
उनके साथ मेरा बांड हमेशा स्पेशल रहा। 2014 से अब तक अब 10 साल हो गए हैं। हम रेगुलर बात करते रहते हैं। हम दोनों अलग-अलग टीम से खेलते थे, लेकिन गेम को लेकर बात करते रहते हैं।
