क्रिकेट

टूट सकता है रिंकू के टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना, जगह ना मिलने का कारण आया सामने

मंगलवार से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिससे उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खेलने के सपने पर सस्पेंस बन गया है।

Image

रिंकू सिंह (साभार-x)

IND vs SA T20: टी20 फॉर्मेट में रिंकू सिंह एक ऐसा नाम है, जिसे शायद ही कोई फैंस भूल पाएं। फिनिशर के तौर पर वह इस फॉर्मेट के स्टार हैं। एक गेंद खेलकर सुर्खियां बटोरने की कला उनको खूब आती है। अगर आप भूल गए हो तो याद दिला दूं कि एशिया कप के फाइनल में उन्होंने एक गेंद खेलकर पाकिस्तान के खिलाफ मैच फिनिश कर महफिल लूट ली थी। लेकिन अब जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के केवल 10 मुकाबले बचे हैं, तब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका नहीं दिया गया।

टी20 में शानदार है रिंकू का रिकॉर्ड

अगस्त 2023 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले रिंकू ने अपना आखिरी मुकाबला बीते नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। फिनिशर के तौर पर रिंकू को बल्लेबाजी करने के मौके बहुत कम ही मिलते हैं। यही कारण है कि 35 मैच की 25 पारी में उन्होंने 42.31 की औसत और 161.77 की स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारी भी खेली है। शानदार औसत और स्ट्राइक रेट रहने के बावजूद अब रिंकू का टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने का सपना टूट सकता है।

टूट सकता है टी20 वर्ल्ड कप का सपना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा जबकि टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएई से खेलेगी। लेकिन ऐसा लगता है कि रिंकू सिंह के वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के पूर्व संध्या पर टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनको लेकर कुछ ऐसा कहा है जिससे यह बात और भी पुख्ता हो गई।

रिंकू सिंह को लेकर सूर्या का बयान

टी20 सीरीज के पहले सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन और जितेश शर्मा से लेकर रिंकू के बारे में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक संजू की बात है तो यह सही है कि उन्होंने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की लेकिन मौजूदा स्थिति में सलामी बल्लेबाजों (गिल और अभिषेक शर्मा) के अलावा सभी को किसी भी बैटिंग ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहना होगा।’’ शिवम दुबे के उभरने के बाद क्या रिंकू सिंह अब भी टीम में वापसी कर सकते हैं, यह पूछे जाने पर सूर्यकुमार ने कहा, ‘दुबे एक ऑलराउंडर हैं। इस टीम में वह और हार्दिक ऑलराउंडर हैं। इसलिए आप एक ऑलराउंडर की तुलना बल्लेबाज से नहीं कर सकते।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ हमारी टीम में तीसरे से सातवें नंबर तक के सभी बल्लेबाज किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। इसके साथ ही कप्तान सूर्या ने यह संकेत दे दिए कि टीम मैनेजमेंट रिंकू की जगह एक ऑलराउंडर को प्राथमिकता देगी। रिंकू गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर कंसिडर नहीं किया जा सकता। रिंकू के नाम वनडे में एक और टी20 में 2 विकेट हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

SA vs AUS 1st ODI Timing: आज वनडे सीरीज से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान, जानिए पूरा कार्यक्रम और टीमें, कप्तान बावुमा ने जाहिर किए इरादे

SA vs AUS 1st ODI Timing: आज वनडे सीरीज से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान, जानिए पूरा कार्यक्रम और टीमें, कप्तान बावुमा ने जाहिर किए इरादे

'मेरा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है': भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बताई अपनी इच्छा, रोहित-विराट पर भी कही बड़ी बात

'मेरा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है': भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बताई अपनी इच्छा, रोहित-विराट पर भी कही बड़ी बात

Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, लगातार 3 मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, लगातार 3 मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

'वे मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं गोली से भी बच जाऊंगा'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, बताया कब लेंगे संन्यास

'वे मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं गोली से भी बच जाऊंगा'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, बताया कब लेंगे संन्यास

Asian Games 2026, Rowing: भारत को रोइंग में मिली सफलता, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, बलराज सिंग्ल्स में चूके

Asian Games 2026, Rowing: भारत को रोइंग में मिली सफलता, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, बलराज सिंग्ल्स में चूके