क्रिकेट

WI vs IND: प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद सूर्या ने कहा- IPL में इस खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करने का मिला फायदा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 9, 2023, 06:50 AM IST

WI vs IND, Player of the Match Suryakumar Yadav: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को पहली जीत मिल गई। टीम इंडिया ने वेस्टदंडीज को 7 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज 1-2 हो गई है।

Image

विंडीज के खिलाफ शॉट लगाते हुए सूर्यकुमार यादव।

Photo : AP

WI vs IND, Player of the Match Suryakumar Yadav: वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो हार के बाद आखिरकार टीम इंडिया को जीत मिल गई। पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 13 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की बढ़त को 1-2 कर दिया है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त को खेला जाएगा। इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 17.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

जीत के बाद क्या बोले सूर्या

वेस्टइंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाए। सूर्या ने कहा कि तिलक के साथ आईपीएल में खेलने का मुझे फायदा मिला। मैं और तिलक काफी समय से एक साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके बल्लेबाजी से न केवल मुझे आत्मविश्वास मिलता है, बल्कि मुझे अपना प्रदर्शन करने का भी मौका मिलता है। आगे उन्होंने कहा कि मैं मैच में इस तरह का शॉट्स लगाने का लगातार प्रैक्टिस करता हूं।

सूर्या का जमकर चला बल्ला

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला। सूर्या ने 188 .63 की स्ट्राइक रेट से टीम इंडिया के लिए रन बटौरे। उन्होंने महज 44 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 83 रन बनाए। सूर्या ने तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 51 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी की और टीम के जीत के करीब पहुंचाए। वहीं, तिलक अपने दूसरे अर्धशतक से महज एक रन दूर रह गए। उन्होंने 37 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article