क्रिकेट

VIRAL VIDEO: सूर्यकुमार ने छक्के के साथ खत्म की पारी, फिर कुछ इस अंदाज में विराट के साथ मनाया जश्न

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 06:49 PM IST

Suryakumar Yadav-Virat Kohli celebration video, India vs Netherlands (IND vs NED), T20 World Cup 2022: भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए विश्व कप 2022 के मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार छक्के के साथ पारी समाप्त की और फिर उसके बाद विराट कोहली के साथ जोरदार अंदाज में जश्न मनाया।

Image

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव (AP)

India vs Netherlands, T20 World Cup 2022: भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के पचासों के दम पर 2 विकेट खोकर 179 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी नीदरलैंड्स की टीम 123 रन ही बना सकी और मैच 56 रन से गंवा दिया। इस दौरान अपनी पारी समाप्त करने के बाद भारत के कोहली और सूर्यकुमार ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया।

टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और केएल राहुल कुल 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रोहित शर्मा ने धुआंधार 53 रनों की पारी खेलकर मंच सजा दिया। इस मंच पर धमाल मचाया विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने। विराट कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी खेली जो इस विश्व कप में उनका लगातार दूसरा पचासा साबित हुआ। वहीं सूर्यकुमार ने लय में लौटते हुए 25 गेंदों में नाबाद 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली।

सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पारी की अंतिम गेंद पर एक शानदार छक्के के साथ पूरा किया और दुनिया के इस नंबर.3 टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी। इस छक्के के साथ जब पारी समाप्त हुई तो विराट और सूर्यकुमार, दोनों नेे मिलकर झूमते हुए शानदार अंदाज में जश्न मनाया।

ये है विराट-सूर्यकुमार के जश्न का वायरल वीडियो

जवाब में उतरी डच टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 123 रन तक पहुंच पाई जिसके जरिए भारत ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने इससे पहले पाकिस्तान को मात दी। इसी के साथ भारत ग्रुप में शीर्ष स्थान पर मजबूती से पहुंच गया है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article