क्रिकेट

गोल्डन डक की हैट्रिक! शर्मनाक अनचाहे क्लब में शामिल हुए सूर्यकुमार यादव

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 22, 2023, 10:09 PM IST

Hat trick of Golden Duck: सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में गोल्डन हैट्रिक पूरी करके भारतीय क्रिकटरों के एक अनचाहे शर्मनाक क्लब में शामिल हो गए हैं।

Image

सूर्यकुमार यादव के विकेट का जश्न मनाती ऑस्ट्रेलिया टीम

Photo : AP

चेन्नई: भारतीय टी20 टीम के सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव ने आगामी विश्व कप से पहले वनडे टीम में जगह पक्की करने का शानदार मौका बेहद शर्मनाक अंदाज में गंवा दिया। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए प्लेइंग-11 में जगह बना पाने में कामयाब रहे सूर्यकुमार यादव लगातार तीन मैच में पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।

मुंबई और विशाखापट्टनम वनडे में बांए हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की अंदर आती तेज रफ्तार गेदों पर गच्चा खाकर एलबीडब्लू हो गए थे। वहीं चेन्नई में वो बांए हाथ के स्पिनर एश्टन एगर की अंदर आती गेंद को कट करने के प्रयास में बोल्ड हो गए और गोल्डन डक की हैट्रिक पूरी करने वाले छठे भारतीय बन गए।

सूर्यकुमार यादव से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (1994), अनिल कुंबले (1996), जहीर खान (2003-04), इशांत शर्मा (2010-11), जसप्रीत बुमराह(2017-2019) लगातार तीन वनडे में बगैर खाता खोले बगैर आउट हुए थे। अब इस अनचाहे शर्मनाक क्लब में सूर्यकुमार यादव का नाम दर्ज हो गया है।

सूर्यकुमार यादव का पिछले 12 वनडे मैच में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। 12 मैच में वो केवल 110 रन बना सके हैं। ऐसे में आगामी विश्व कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह बना पाना उनके लिए मुश्किल हो गया है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article