क्रिकेट

इंजरी के कारण बीच मैच में WTC फाइनल से बाहर हुए स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन चोट के कारण बाहर हो गए। मिचेल स्टार्क की 138 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद फेंकी जो बावुमा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए तेजी से स्मिथ के पास पहुंची। गेंद उनके हाथ से टकरा कर छटक गयी और वह दर्द में कराहते हुए दिखे।

Image

स्टीव स्मिथ (साभार-x)

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शुक्रवार को दाईं छोटी उंगली की चोट के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हो गए। स्मिथ को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा के बल्ले का किनारा लेकर निकली गेंद को पकड़ने की कोशिश में पहली स्लिप में चोट लगी। इस मैच में कई मौके पर गेंद स्लिप में खड़े क्षेत्ररक्षक तक पहुंचने से पहले ही टप्पा खा जा रही थी। स्मिथ ऐसे में हेलमेट पहनकर विकेट से महज 14 मीटर की दूरी पर खड़े थे।

मिचेल स्टार्क की 138 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद फेंकी जो बावुमा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए तेजी से स्मिथ के पास पहुंची। गेंद उनके हाथ से टकरा कर छटक गयी और वह दर्द में कराहते हुए दिखे। मैदान पर चिकित्सा मिलने के बाद वह बाहर चले गये। दक्षिण अफ्रीका जीत के लिए 282 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा है।

स्टीव स्मिथ दूसरी पारी में फेल रहे थे। दूसरी पारी में वह केवल 13 रन की पारी ही खेल पाए थे। पहली पारी में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। मुश्किल होती पिच पर उन्होंने 66 रन की पारी खेली थी, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 200 रन के आंकड़े को पार कर पाया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे। वह बेबस्टर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article