क्रिकेट

SRH की जीत में डगआउट में बैठे इस दिग्गज का बड़ा हाथ, एक फैसले से बदल दी मैच की तकदीर

Pat Cummins credits Daniel Vettori: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स की जीत में मुख्य भूमिका निभाने वाले शाहबाज अहमद को इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में लाने का फैसला पैट कमिंस का नहीं था। उन्होंने मैच के बाद एक बड़ा खुलासा किया है।

Image

पैट कमिंस डेनियल विटोरी (फोटो- PTI)

Pat Cummins credits Daniel Vettori: सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार (24 मई) को आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल में जगह बना ली। इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर बन कर आए शाहबाज अहमद ने गेंद और बल्ले से कमाल किया और मैच पलट दिया। शाहबाज को इम्पैक्ट प्लेयर चुनने का निर्णय हालांकि कमिंस का नहीं था। उन्होंने मैच के बाद खुलासा किया कि ये कोच डैनियल विटोरी का निर्णय था जो कि गेमचेंजर साबित हुआ।

शाहबाज ने अर्धशतकधारी हेनरिक क्लासेन के साथ 43 रनों की साझेदारी की, जिससे सनराइजर्स ने 6 विकेट पर 120 रन से उबरकर 20 ओवरों की समाप्ति पर 175 रन बनाए। गेंद के साथ, बंगाल के ऑलराउंडर ने सिर्फ 23 रन देकर 3 विकेट लिए। शाहबाज़ ने यशस्वी जयसवाल और आर अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का शिकार किया जिसने मैच का रुख पलट कर रख दिया।

किसने लिया था शाहबाज को लाने का फैसला?

पैट कमिंस से जब पूछा गया कि शाहबाज़ अहमद को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भेजने के लिए किसने कॉल किया था, तो उन्होंने कहा, "डैन विटोरी, बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स और जितना संभव हो उतने बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स चाहते थे। कमिंस ने आगे शाहबाज और अभिषेक की तारीफ करते हुए कहा कि - 'यह एक आश्चर्य की बात थी, कुछ दाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ उनमें से एक को रोकने की कोशिश की गई और उसने सुंदर गेंदबाजी की और उन दोनों ने बीच के ओवरों में अपनी गेंदबाजी से जीत हासिल की। 170 का पीछा करना कठिन था और हमने कुछ विकेट हासिल कर लिए थे हमें पता था कि हमारे पास मौका है।'

केकेआर से होगा खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2024 के फाइनल में हैदराबाद का मुकाबला रविवार (26 मई) को चेन्नई में श्रेयस अय्यर की कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। केकेआर ने मंगलवार (21 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफायर मैच में SRH को आठ विकेट से हराकर आईपीएल फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। ऐसे में पैट कमिंस की टीम की निगाहें बदला लेने पर होगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article