क्रिकेट

SRH Vs RR Toss LIVE Updates: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

SRH vs RR Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Pat Cummins vs Riyan Parag: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

Image

Aaj ka Toss koun Jeeta: आज का टॉस कौन जीता, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स।

Photo : Times Now Digital

Who Won The Toss Today, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Match Toss Live: आईपीएल का रोमांच शुरू हो चुका है। फटाफट क्रिकेट के दूसरे दिन सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जा रहा है। पहले डबल हेडर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद और रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम उतरेगी। राजस्थान के नियमित कप्तान संजू सैमसन टीम में शामिल हो सकते हैं, लेकिन वे कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे। वहीं, आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 20 मैच खेले गए हैं। हैदराबाद को 11 मैचों में और राजस्थान को 9 मैचों में जीत मिली है। हैदराबाद को हाईएस्ट स्कोर 217 रन और लोएस्ट स्कोर 127 रन है। वहीं, राजस्थान को हाईएस्ट स्कोर 220 रन और लोएस्ट स्कोर 102 रन है।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स टॉस टाइम (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Match Toss Time)

- 3.00 PM

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11 (Sunrisers Hyderabad Playing-11)

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 (Rajasthan Royals Playing-11)

यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड (Sunrisers Hyderabad Squad)

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, नितीश कुमार रेड्डी, अथर्व तायडे, ब्रायडन कार्से, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squad)

रियान पराग (कप्तान), संजू सैमसन, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, कुणाल सिंह राठौड़, वैभव सूर्यवंशी, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article