क्रिकेट

BAN vs SA Highlights: हारते-हारते जीता दक्षिण अफ्रीका, टी20 वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक

BAN vs SA Highlights: न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रन से हराया। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ टीम पॉइंट टेबल में 6 अंक के साथ टॉप पर है और सुपर-8 में भी जगह बना ली है।

Image

बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रन से हराया।
  • न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मैच।
  • बांग्लादेश के खिलाफ द. अफ्रीका की यह टी20 में 9वीं जीत है।

BAN vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हारते-हारते जीत की हैट्रिक लगाई। टूर्नामेंट के 21वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबला में 4 रन से हराया। टीम की यह बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में लगातार 9वीं जीत है, जबकि टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार तीसरी जीत है। मौजूदा वर्ल्ड कप में टीम ने बांग्लादेश के अलावा श्रीलंका और नीदरलैंड्स को हराया है। इसी जीत के साथ टीम 6 अंक के साथ टेबल में टॉप पर बरकरार है। टीम ने सुपर-8 में जगह बना ली है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। टीम ने बांग्लादेश को 114 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना सकी।

क्लासेन ने खेली सबसे बड़ी पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकट के नुकसान पर 113 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। टीम को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा। रीजा हेंड्रिक्स बिना खाता खोले वापस लौट गए। क्विंटन डी कॉक का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। उन्होंने 11 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 18 रन बनाए। एडेन मार्करम कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स भी अपना खाता नहीं खोल पाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हेनरिक क्लासेन ने शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। हालांकि, वे अर्धशतक से चूक गए। डेविड मिलर ने 29 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के तंजीम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

बांग्लादेश की भी खराब शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 ओवर में 109 रन बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर पहला झटका लगा। तंजीद हसन 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। वही लिटन दास भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 13 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। नजमुल हुसैन शान्तो कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 23 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, शाकिब अल हसन भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। तौहीद हृदोय ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत के करीब तक ले गए। उन्होंने 34 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। महमूदुल्लाह भी 27 गेंदों पर 20 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article