South Africa Playing XI: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावूमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 जून से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र के फाइनल के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान मैच की पूर्व संध्या पर कर दिया है। बावूमा ने जिस टीम का ऐलान किया है वो बेहद संतुलित नजर आ रही है जो उन्हें हर तरह के विकल्प प्रदान करेगी।
दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत करने एडेन मार्करम और रियान रिकल्टन की जोड़ी उतरेगी। तीसरे नंबर पर वियान मुडलर और चौथे पर कप्तान टेम्बा बावूमा मोर्चा संभालेंगे। पांचवें स्थान पर टिस्टन स्टब्स और छठे पर डेविड बेडिंघम होंगे। विकेटकीपर की जिम्मेदारी काइल वेरिन संभालेंगे। तेज गेंदबाजी का जिम्मा मोर्को यानसेन, कगिसो रबाडा और लुंगी नगिडी संभालेंगे। स्पिनर गेंदबाजी की कमान केशव महाराज संभालेंगे। उनका साथ एडेन मार्करम भी देंगे।
