क्रिकेट

SL vs WI 2nd T20 Highlights: श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज पस्त, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

SL vs WI 2nd T20 Highlights: श्रीलंका ने 3 मैच की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। दूसरे टी20 मुकाबले में उसने वेस्टइंडीज को 73 रन से हरा दिया। डेब्यू करने वाले दुनिथ वेलालगे ने 9 रन देकर 3 विकेट चटकाया।

Image

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज (साभार-SL X)

SL vs WI 2nd T20 Highlights: श्रीलंका ने दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 73 रन से हराकर 3 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। दांबुला में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के सामने 163 रन का लक्ष्य था, लेकिन अपना पहला मुकाबले खेल रहे दुनिथ वेलालगे की बेहतरीन स्पेल के सामने वेस्टइंडीज की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई। वेस्टइंडीज 163 रन के जवाब में 16.1 ओवर में 89 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।

10 में से 9 विकेट श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों ने चटकाए। सर्वाधिक 3 विकेट वेलालगे ने जबकि महीश तीक्ष्णा, चरिथ असलांका और वानिंदू हसरंगा ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक 20 रन की पारी कप्तान रोवमैन पावेल ने खेली। अपना पहला टी20 मुकाबला खेल रहे वेलालगे ने 4 ओवर की गेंदबाजी में केवल 9 रन खर्चे और 3 विकेट चटकाया।

इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका ने 54 और कुसल मेंडिस ने 26 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ श्रीलंका ने 3 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। वेस्टइंडीज ने पहले मैच में मेजबान श्रीलंका को 5 विकेट से पटखनी दी थी और 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article