SL vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका की शुभ शुरुआत, पहले मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से दी पटखनी
SL vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका की शुभ शुरुआत, पहले मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से दी पटखनी
पहली पारी में श्रीलंका
- पथुम निसंका बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको ओटनील बार्टमैन ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया।
- कामिंडु मेंडिस भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 15 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनको एनरिक नोर्खिया ने आउट किया।
- वानिंदु हसरंगा भी कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
- सदीरा समरविक्रमा भी खाता नहीं खोल पाए। उनको केशव महाराज ने आउट कर पवेलियन भेज दिया।
- कुसल मेंडिस भी बड़ी पारी खेलने नाकाम रहे। उन्होंने 30 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 19 रन बनाए। उनको एनरिक नोर्खिया ने आउट किया।
- चरिथ असलांका भी टीम के साथ खड़े नहीं हो पाए। उन्होंने 9 गेंदों पर 6 रन बनाए। उनको एनरिक नोर्खिया ने आउट किया।
- दासुन शनाका भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कागिसो रबाडा ने आउट किया।
- एंजेलो मैथ्यूज 16 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको एनरिक नोर्खिया ने आउट किया।
- मथीशा पथिराना भी खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए।
- नुवान तुषारा रन आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया, लेकिन बिना खाता खोले वापस लौट गए।
- महीश तीक्ष्णा ने नाबाद पारी खेली। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका
- रीजा हेंड्रिक्स बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। उनको नुवान तुषारा ने आउटकर पवेलियन भेजा।
- एनरिक क्लासेन कप्तानी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए। उनको दासुन शनाका ने आउट किया।
- क्विंटन डी कॉक ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। उनको वानिंदु हसरंगा ने कैच एंड बोल्ड किया।
- ट्रिस्टन स्टब्स ने 28 गेंदों का सामना किया और 13 रन बनाकर आउट हो गए। वे वानिंदु हसरंगा की गेंद नहीं पढ़ पाए और आउट होकर पवेलियन लौट गए।
- हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन की नाबाद पारी खेली। इसी तरह डेविड मिलर ने भी एक चौके की मदद से 6 रन की नाबाद पारी खेली।
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 करियर में कुल 17 मैच खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा मजबूत है। टीम को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं, अगर दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका ने सभी 5 मुकाबले में जीत हासिल की है।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन।
