क्रिकेट

SL vs SA Dream11 Prediction: श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के रोमांचक मुकाबले से पहले देखें आज की बेस्ट ड्रीम-11

SL vs SA T20 Match Dream11 Prediction in hindi, Sri Lanka vs South Africa Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

SL vs SA Dream11 Prediction: श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के रोमांचक मुकाबले से पहले देखें आज की बेस्ट ड्रीम-11

SL vs SA T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Sri Lanka vs South Africa Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चौथे मुकाबले में एक बार की चैम्पियन श्रीलंका का सामना दो बार की सेमीफाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है। श्रीलंका टीम में वानिंदु हसरंगा, एंजेलो मैथ्यूज सहित सदीरा समरविक्रमा और मथीशा पथिराना पर नजर रहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पर नजर डालें तो एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर के अलावा एनरिक नोर्खिया, कागिसो रबाडा पर नजर रहेगी।

SL और SA हेड टू हेड

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 करियर में कुल 17 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है। टीम को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 मुकाबले में जीत मिली है। श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लंबे समय से इंजतार है। टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी जीत 14 अगस्त 2018 में मिली थी। वहीं, अगर दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका ने सभी 5 मुकाबले में जीत हासिल की है।

SL vs SA T20 Match, श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका

दिनांक: 03 जून 2024

समय: 08: 00 PM

मैदान: नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन।

बल्लेबाज: रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, पथुम निसांका।

ऑलराउंडर: एडेन मार्करम, वानिंदु हरसंगा, मार्को जानसेन।

गेंदबाज: कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्खिया, गेराल्ड काएत्जी, मथीशा पथिराना।

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: वानिंदु हसरंगा।

उप-कप्तान: मथीशा पथिराना,

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी 2

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डी कॉक

बल्लेबाज: रीजा हेंड्रिक्स, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस।

ऑलराउंडर: एडेन मार्करम, वानिंदु हरसंगा, दासुन शनाका।

गेंदबाज: कागिसो रबाडा, नुवान तुषारा, गेराल्ड काएत्जी, मथीशा पथिराना।

कप्तान- दासुन शनाका

उप-कप्तान- हेनरिक क्लासेन

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्ष्णा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article