क्रिकेट

SL vs NED Dream11 Prediction: श्रीलंका और नीदरलैंड्स का मुकाबला, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

SL vs NED Dream11 Prediction, Sri Lanka vs Netherlands Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में श्रीलंका और नीदरलैंड्स की टीम उतरेगी। श्रीलंका जहां पहली जीत की तलाश में उतरेगी तो वहीं नीदरलैंड्स उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।

Image

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स ड्रीम इलेवन टीम (साभार-X)

KEY HIGHLIGHTS
  • नीदरलैंड्स और श्रीलंका का मैच
  • पहले ही सुपर-8 से बाहर हो चुकी है श्रीलंका
  • नीदरलैंड्स की उम्मीद अब भी जिंदा

टी20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना नीदरलैंड्स से होगा। यह मुकाबला डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम सेंट लूसिया में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम पहले ही सुपर-8 के दौर से बाहर हो चुकी है, लेकिन नीदरलैंड्स की टीम अब भी रेस में बनी हुई है। 3 मैच में 2 अंक के साथ नीदरलैंड्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। यदि वह श्रीलंका को हराकर उलटफेर करने में कामयाब रही और दूसरी तरफ नेपाल ने बांग्लादेश को पटखनी दे दी तो ग्रुप डी में सुपर-8 में पहुंचने का मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा।

नीदरलैंड ने अभी तक तीन मैच में से एक में जीत दर्ज की है। उसकी टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में भी वह बेहतर खेल का नमूना पेश करके जीत दर्ज करना चाहेगी। श्रीलंका की टीम ने इस वर्ल्ड कप अपने प्रदर्शन से निराश किया और उसकी कोशिश होगी कि वह जीत के साथ इस टूर्नामेंट को खत्म करे। श्रीलंका की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। पिच की कंडिशन को देखते हुए यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला है। आइए इस मैच से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुनते हैं।

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स की ड्रीम इलेवन टीम (SL vs NED Dream 11 Team)

विकेटकीपर- कुसल मेंडिस

बैटर- पथुम निसांका, मैक्स ओ'डॉड, स्कॉट एडवर्ड्स

ऑलराउंडर- वानिंदु हसरंगा, दसुन शनाका, लोगान वैन बीक, बास डी लीड

गेंदबाज- नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, पॉल वैन मीकेरेन

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स की ड्रीम इलेवन टीम के कप्तान और उप-कप्तान

कप्तान- वानिंदु हसरंगा

उप-कप्तान- मथीशा पथिराना

श्रीलंका स्क्वॉड:

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, दुनिथ वेल्लालेज, दुशमंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथेशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

नीदरलैंड स्क्वॉड:

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेट कीपर), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, डैनियल डोरम, फ्रेड क्लासेन, लोगान वैन बीक, मैक्स ओ'डॉड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, साइब्रांड एंजेलब्रेच, तेजा निदामनुरु, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, विव किंगमा, वेस्ले बैरेसी।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article