क्रिकेट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए रिकॉर्ड संख्या में भारतीय प्रशंसकों ने किया ऑस्ट्रेलिया दौरा

दिसंबर-जनवरी के महीने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लुत्फ उठाने के लिए रिकॉर्ड संख्या में भारतीय दर्शक ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे।

Image

भारतीय क्रिकेट फैन्स

Photo : AP

मेलबर्न: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान 6000 से अधिक भारतीय प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह श्रृंखला 3-1 से जीतकर एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की।

भारत से खरीदे गए छह हजार से अधिक टिकट

सीए ने एक बयान में कहा,'छह हजार से अधिक टिकट भारत से खरीदे गए । इसके अलावा कइयों ने अपने दोस्तों या परिवार के मार्फत टिकट खरीदे।' विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक इस श्रृंखला के लिये भारत में रहने वाले लोगों में टिकटों की बिक्री में 2018-19 की तुलना में छह गुना इजाफा हुआ है।

8 लाख से अधिक लोगों ने उठाया सीरीज का लुत्फ

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 8,37,879 लोगों ने श्रृंखला देखी और इसके पांच प्रतिशत से अधिक टिकट विदेश में बिके हैं। विदेशियों में भारतीय प्रशंसकों ने सर्वाधिक टिकट खरीदे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article