क्रिकेट

शाबाश! घर पर पहली बार खेलते हुए शुभमन गिल ने जीते फैन्स के दिल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 22, 2023, 08:15 PM IST

शुभमन गिल ने शुक्रवार को अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर घरेलू मैदान पर प्रशंसकों के दिल टीम इंडिया के लिए खेलते हुए जीत लिए। घरेलू मैदान पर शतकवीर बनने का मौका उन्होंने गंवा दिया।

Image

शुभमन गिल

Photo : AP

चंडीगढ़: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में गिल दा मामला देखने को मिला। पहली बार टीम इंडिया के लिए अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए प्रशंसकों के दिल जीत लिए। गिल 74 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन वापल लौटे। उनके हाथ से घर पर शतक जड़ने की स्पेशल उपलब्धि हासिल करने का बेहतरीन मौका निकल गया।

37 गेंद में जड़ा आतिशी अर्धशतक

जीत के लिए 277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ की जोड़ी उतरी। दोंनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की। इस दौरान गिल ने 37 गेंद में शानदार छक्के के साथ परिवार के सदस्यों के सामने अपना पूरा किया। इस दौरान गिल ने अर्धशतक 5 चौके और 2 छक्के जड़े।

घरेलू मैदान पर शतक से चूके

शानदार लय में दिख रहे गिल पारी के 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। गिल ने जंपा की तेज रफ्तार फ्लिपर गेंद पर कट करने की कोशिश की और नाकाम रहे। गिल 63 गेंद पर 74 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। गिल ने 117.46 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हालांकि घर पर शतक जड़ने का गिल के पास शानदार मौका था जो उन्होंने गंवा दिया। जब वो पवेलियन लौटे तब भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article