Shubman Gill on Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़कर पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उनकी शानदार पारी ने रॉयल्स को 210 रन के लक्ष्य को 4 ओवर से अधिक समय शेष चेस करवा दिया। लेकिन मैच के बाद टाइटन्स के कप्तान शुबमन गिल के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया।
"यह उसका भाग्यशाली दिन था": शुभमन गिल
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में जब वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो गिल ने ज्यादा प्रशंसा नहीं की। उन्होंने कहा, "यह उसका (भाग्यशाली) दिन था। उसने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और अपने दिन का पूरा फायदा उठाया।"
अजय जडेजा ने उठाए सवाल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा को गिल का यह बयान पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि सिर्फ "भाग्य" का हवाला देकर एक 14 साल के बच्चे की मेहनत और प्रतिभा को कम आंकना सही नहीं है।जडेजा ने जिओस्टार पर कहा, "14 साल का बच्चा जो खुद पर इतना विश्वास रखता है, उस हद तक जाता है... और फिर कोई खिलाड़ी टीवी पर कहता है कि यह सिर्फ उसका भाग्यशाली दिन था?"
"यह सपने सच करने जैसा है": जडेजा
जडेजा ने वैभव के प्रदर्शन को सराहते हुए कहा, *"हम सभी ने बचपन में क्रिकेट के सपने देखे हैं। 14-15 साल की उम्र में हम कल्पना करते थे कि हम भी ऐसा कर सकते हैं। लेकिन वैभव ने आज वह सपना सच कर दिखाया। उसने दुनिया के कुछ बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ शतक जड़ा है, यह अद्भुत है।"उन्होंने आगे कहा, "इसमें सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि मानसिकता भी शामिल है। राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर जैसे कोचों ने उसे खुलकर खेलने का मौका दिया, यह सराहनीय है।"
राजस्थान का पहुंचना मुश्किल
वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते भले ही राजस्थान रॉयल्स को जीत मिल गई हो लेकिन उनका अभी भी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। टीम अगर सारे मैच जीत भी जाती है तो भी वे 14 अंको तक पहुंच पाएगी। ऐसे में उन्हें बाकि टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
