क्रिकेट

IND vs ENG: विराट के नक्शे कदम पर चले शुभमन गिल, IPL से ज्यादा टेस्ट को दी प्राथमिकता

Shubman Gill Press Conference:भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून 2025 से होने जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम के सामने बड़ी चुनौती है। टीम इस बार नई टीम के साथ उतर रही है जिसमें युवा खिलाड़ियों की भरमार है। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं हैं। ऐसे में शुभमन गिल कप्तानी कर रहे हैं।

Image

विराट कोहली शुभमन गिल (फोटो- AP)

Shubman Gill Press Conference: भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला जीतना आईपीएल खिताब जिताने से कहीं ज्यादा बड़ी उपलब्धि है।

आईपीएल के मुकाबले टेस्ट श्रृंखला को रखा ऊपर

विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब 25 वर्षीय शुभमन गिल को भारत की टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। जब गिल से यह पूछा गया कि इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला जीतना उनके लिए ज्यादा अहम है या आईपीएल खिताब, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा:

गिल ने आगे कहा कि "आपको बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरे के अधिक मौके नहीं मिलते। अगर आप अपनी पीढ़ी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं तो भी आपको शायद दो या तीन मौके ही मिलते हैं। जबकि आईपीएल हर साल होता है और हर साल उसमें खेलने का अवसर मिलता है।"

अनुभव की कमी को बताया सकारात्मक पक्ष

गिल ने माना कि इंग्लैंड में लाल गेंद से खेलने का उनका अनुभव नहीं है, लेकिन इसे लेकर वह किसी प्रकार का दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि "कई लोग कहते हैं कि हमारी टीम के पास इतना अनुभव नहीं है लेकिन इसकी एक सकारात्मक बात यह भी है कि हम पर अपेक्षाओं का बहुत ज्यादा दबाव नहीं रहेगा। अधिकांश खिलाड़ी इंग्लैंड में अभी खेले नहीं हैं। इससे हम खुलकर खेल सकेंगे।"

सीनियर खिलाड़ियों से मिली प्रेरणा

गिल ने भारतीय टेस्ट टीम के पिछले प्रदर्शन की भी चर्चा की और कहा कि "पिछले पांच से दस वर्षों में हमारे सीनियर खिलाड़ियों ने जो ब्लूप्रिंट तैयार किया है, वह यही है कि हम दुनिया में कहीं भी जीत सकते हैं। हम उसी आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ खेलने की कोशिश करेंगे।"

कोहली के बाद चौथे नंबर पर उतरेंगे गिल

विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद गिल का बल्लेबाजी क्रम भी तय हो गया है। इस पर उन्होंने कहा कि "मैंने और हमारे मुख्य कोच गौतम गंभीर भाई ने इस पर चर्चा की। दोनों की सहमति थी कि विराट भाई के स्थान पर मुझे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।"

टीम में सुरक्षा और संवाद का माहौल बनाना चाहते हैं गिल

शुभमन गिल ने बताया कि कप्तान के रूप में उनकी प्राथमिकता खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि"अगर हम ऐसा कर सके तो टेस्ट श्रृंखला और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सफल हो सकते हैं। खिलाड़ियों से स्पष्ट संवाद जरूरी है कि आप उनसे क्या चाहते हैं। साथ ही उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलने की पूरी छूट मिलनी चाहिए।"

आईपीएल के दौरान ली विराट और रोहित से सलाह

गिल ने बताया कि उन्होंने इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा से सुझाव लिए हैं। उन्होंने कहा कि"आईपीएल के दौरान मैं दोनों से मिला था। उन्होंने इंग्लैंड में खेलने के अपने अनुभव साझा किए। इंग्लैंड के खिलाफ हमने भारत में जो पिछली श्रृंखला (2023-24) खेली थी, वह मेरी बेहतरीन श्रृंखलाओं में से एक थी। उस समय भी हमारे सीनियर खिलाड़ी हर मैच में उपलब्ध नहीं थे।"

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article