क्रिकेट

Shreyas Iyer: जल्द भारत की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर, पंजाब किंग्स के गेंदबाज का दावा

श्रेयस अय्यर फिलहान वनडे टीम के उप-कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में आईपीएल में पंजाब किंग्स ने जीत के साथ सीजन का आगाज किया। अब अय्यर को लेकर तेज गेंदबाज ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

Image

श्रेयस अय्यर (साभार-X)

IPL 2026: आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके श्रेयस अय्यर वर्तमान में टीम इंडिया के वनडे टीम के उप-कप्तान हैं। अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है। टीम दो मैच में दोनों जीत चुकी है। पंजाब किंग्स ने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को जबकि दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। दूसरे मुकाबले में अय्यर ने अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। चेन्नई के खिलाफ इस मुकाबले में अय्यर ने 29 गेंद में 50 रन की पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

लेकिन अब अय्यर को लेकर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज ने एक बड़ा दावा कर दिया। तेज गेंदबाज विजय कुमार वैशाख जो फिलहार पर्पल कैप की रेस में सबसे ऊपर हैं, उन्होंने अपने कप्तान अय्यर की तारीफ की है और कहा है कि जल्द ही वह टीम इंडिया की भी कप्तानी करेंगे। विजय कुमार वैशाख ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा 'मुझे लगता है कि वह एक ऐसे कप्तान हैं जो हमेशा अपने गेंदबाजों का सपोर्ट करते हैँ। इससे कोई फर्क पड़ता कि आप अच्छा कर रहे हैं या नहीं, जोकि गेंदबाज के लिए जरूरी है। इस फॉर्मेट में वह लगातार अच्छा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि वह जल्द टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।'

अय्यर हैं इकलौते कप्तान

श्रेयस अय्यर के नाम आईपीएल में कप्तानी करने का अनोखा रिकॉर्ड है। वह इस लीग के इकलौते कप्तान हैं जो तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचा चुके हैं। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम साल 2020 में फाइनल तक पहुंची। 2024 में केकेआर की टीम को उन्होंने चैंपियन बनाया और फिर पिछले सीजन यानी साल 2025 में पहली बार पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने इस टीम को फाइनल तक पहुंचाया जहां आरसीबी ने जीत दर्ज करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article