क्रिकेट

विराट कोहली की तारीफ क्यों न करूं, ट्रोलर्स पर बरसे शोएब अख्तर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 5, 2023, 04:20 PM IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ को लेकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। दरअसल ट्रोलर्स उन्हें कोहली की तारीफ करने पर ट्रोल कर रहे थे। इसको लेकर अब उन्होंने जवाब दिया है। अख्तर ने कहा कि विराट एक चैंपियन खिलाड़ी हैं।

Image

शोएब अख्तर और विराट कोहली

Photo : Twitter

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह आए दिन अपने चैनल के माध्यम से खिलाड़ियों के बारे में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते हैं, जिसके कारण कभी-कभी वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। अब वह विराट कोहली की तारीफ पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

विराट की तारीफ कर फंसे अख्तर

शोएब अख्तर अक्सर विराट कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ करते रहते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी पारी की भी अख्तर ने खूब तारीफ की थी, जिसको लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आते रहते हैं।

अख्तर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

अब शोएब अख्तर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा 'लोग कहते हैं कि आप विराट की तारीफ क्यों करते हो? मैं बस इतना कहूंगा कि मैं ऐसा क्यों न करूं? उन्होंने भारत के लिए कई मैच जीते हैं। शतक ऐसे बनाते हैं जैसे रोज की बात है। कई ऐसे मौके हैं जब विराट के कारण टीम इंडिया को जीत मिली है।

टेस्ट में खामोश है विराट का बल्ला

विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो टेस्ट में उनका बल्ला खामोश है। विराट ने टी20 और वनडे क्रिकेट में अपने शतकों का सूखा जरूर खत्म कर लिया है, लेकिन टेस्ट में शतक लगाए उन्हें 3 साल हो गए हैं। मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी विराट बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हैं। उम्मीद है वह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में भी इस सूखे को दूर करेंगे।

बाबर को लेकर भी किया था कॉमेंट

हाल ही अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने, उनके अंग्रेजी को लेकर टिप्पणी की थी। अख्तर की टिप्पणी पर पूर्व पीसीबी चीफ रमीज राजा ने उनकी आलोचना की थी और उन्हें भ्रमित सुपरस्टार बताया था।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article