क्रिकेट

पिता बनने के बाद शाहीन अफरीदी ने गेल वाले अंदाज में किया विकेट को सेलिब्रेट [VIDEO]

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी शनिवार को पिता बने तो उन्होंने मैदान पर इसका जश्न स्पेशल अंदाज में मनाया और क्रिस गेल की याद फैन्स को दिला दी। देखिए शानदार वीडियो।

Image

शाहीन शाह अफरीदी और उनका बेटा अलीयार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शाहीन अफरीदी बने बेटे के पिता
  • पत्नी इन्शा ने शनिवार को दिया बेटे को जन्म
  • शाहीन ने मैदान पर विकेट का स्पेशल अंदाज में मनाया जश्न

रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में खेल रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहली बार पिता बन गए। शाहीन की पत्नी अन्शा शनिवार को ने बेटे को जन्म दिया। अन्शा अफरीदी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी हैं जो अब नाना बन गए हैं। शाहिद और शाहीन अफरीदी को दुनिया भर से पिता और नाना बनने पर बधाईयां मिल रही हैं।

शाहिद अफरीदी ने कहा मैं बना क्रिकेट का सबसे युवा नाना

शाहिद अफरीदी ने नाना बनने के बाद शनिवार शाम दुनियाभर से मिल रहे बधाई संदेशों पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट करके सबके शुक्रिया अदा करते हुए कहा, क्रिकेट की दुनिया का सबसे युवा नाना बनने के बाद दोस्तो और शुभचिंतकों के बधाई संदेश मिल रहे हैं। मेरी और मेरे परिवार की ओर से दिल से इस खुशी के मौके पर शामिल होने के लिए आप सभी का शुक्रिया।

बेटे का अलीयार रखा है नाम

शाहीन और अन्शा ने अपने बेटे का नाम अलीयार रखा है। अलीयार उर्दू का शब्द है जिसका मतलब प्रख्यात, प्रसिद्ध, विजेता होता है।

गेलेस्पी ने कहा था रावलपिंडी टेस्ट से दूर रह सकते हैं शाहीन

रावलपिंडी टेस्ट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा था कि शाहीन अफरीदी पिता बनने वाले हैं और हो सकता है कि वो रावलपिंडी टेस्ट में नहीं खेलते नजर आएं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और शाहीन ने टेस्ट मैच में शिरकत की और बेटे के जन्म का जश्न मैदान पर स्पेशल अंदाज में मनाया और फैन्स को यूनिवर्स बॉस किस गेल की याद दिला दी।

गेल ने आईपीएल में किया था ऐसे सेलिब्रेट

क्रिस गेल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अपने पिता बनने का जश्न शतक जड़ने के बाद मनाया था। उन्होंने शतक पूरा करने के बाद अपने बैट को बच्चे को हाथ में लेकर झूला झुलाने वाले अंदाज दिखाया था। ऐसा ही कुछ शाहीन अफरीदी ने किया शाहीन हसन महमूद को विकेट के पीछे कैच आउट कराने के बाद हाथों को झूला बनाकर इशारा करके स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article