क्रिकेट

सऊदी अरब देख रहा है दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का सपना!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2023, 06:57 PM IST

फुटबॉल और फॉर्मूला वन में पहले ही भारी निवेश करने वाले सऊदी अरब की नजर अब क्रिकेट पर है। सऊदी अरब चाहता है कि उसके यहां वर्ल्ड का सबसे बड़े टी20 लीग का आयोजन किया जाए। इसके लिए वह आईपीएल फैंचाइजी से मदद चाहता है। यदि ऐसा होता है तो बहुत जल्द फैंस को एक और टी20 लीग देखने को मिल सकता है।

Image

आईपीएल ट्रॉफी के साथ मुंबई इंडियंस

Photo : Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग वर्ल्ड की सबसे लोकप्रिय लीग बन चुकी है। चाहे पैसों की बात हो या फिर वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों के इस लीग में हिस्सा लेने की इन सब मामलों में इस लीग का कोई जवाब नहीं है, लेकिन सऊदी अरब बहुत जल्द इस लीग के समकक्ष लीग शुरू करना चाहती है। उसका दावा है कि ये वर्ल्ड की सबसे अमीर लीग होगी।

रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि सऊदी अरब ने आईपीएल फ्रैंचाइजी के मालिकों को एक ऑफर दिया जिसके तहत वह वर्ल्ड की सबसे रीचेस्ट टी20 लीग बना चाहती है। फुटबॉल, फॉर्मुला वन जैसे खबरों में पहले ही अपना भारी निवेश करने वाली सऊदी अरब की नजर अब क्रिकेट पर है।

वर्तमान में बीसीसीआई की तरफ से भारतीयों खिलाड़ियों का बाहरक की टी20 लीग में खेलने पर पाबंदी है। लेकिन सऊदी अरब के नए प्रस्ताव को देखते हुए कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों को ढील दे सकती है।

द एज के हवाले से कहा गया है पिछले एक साल से इसको लेकर बातचीत चल रही है। लेकिन जब तक पुख्ता तौर पर कुछ नहीं हो जाता है तो आईसीसी इस पर मुहर नहीं लगाएगी। इस बात को ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है जब आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा था कि सऊदी अरब क्रिकेट में दिलचस्पी दिखा रहा था।

उन्होंने कहा था कि यदि आप देखेंगे तो वे लोग बाकी खेलों में पहले से ही इनवॉल्व हैं और अब मुझे लगता है क्रिकेट में उन लोगों की रुची है और वह इसमें निवेश करना चाहते हैं।' अगर ऐसा होता है तो फैंस को आईपीएल की तर्ज पर एक और क्रिकेट का शानदार लीग देखने को मिल सकता है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article