क्रिकेट

संजू सैमसन ने मैच के बाद जीता नन्हें फैंस का दिल, वायरल हुआ वीडियो

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का इंतजरा आखिरकार शुक्रवार को खत्म हुआ जब उन्हें गिल की अनुपस्थिति में खेलने का मौका मिला। बल्ले से विस्फोटक 37 रन बनाने वाले संजू ने मैच के बाद भी फैंस को दिल जीत लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

sanju samson

संजू सैमसन (साभार-BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में लौटने का लंबा इंतजार शुक्रवार को खत्म हुआ जब शुभमन गिल चोट के कारण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 में सैमसन को मौका मिला। सैमसन ने बतौर ओपनर शानदार पारी खेली और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाकर बड़े स्कोर की नींव रखी। इसका परिणाम भारत को जीत के रूप में मिला। मैच के बाद सैमसन ने नन्हें फैंस का दिल भी जीता। सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए तेज-तर्रार 63 रन जोड़े, लेकिन मैच के बाद उन्होंने जो किया उसकी खूब तारीफ हो रही है।

संजू सैमसन फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता बच्चों में भी है। अहमदाबाद के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले के बाद सैमसन ने मैच के बाद अपने ग्लव्स दो छोटे बच्चों को दे दिए। बच्चे सैमसन से उपहार पाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे। सैमसन द्वारा बच्चों को ग्लव्स दिए जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सैमसन की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 22 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली। लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में लौटे संजू बेहतर लय में नजर आए। इस दौरान संजू ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपन हजार रन भी पूरे किए।

मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के 73, हार्दिक पांड्या के 63, सैमसन के 37, और अभिषेक शर्मा के 34 रन की बदौलत 8 विकेट पर 231 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बना सकी और मैच 30 रन से हार गई। क्विंटन डि कॉक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि वरुण चक्रवर्ती सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 5 टी20 मैचों की सीरीज भारत ने 3-1 से जीती। लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा टी20 कोहरे की वजह से रद्द हो गया था।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article